6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Murder Case: प्रेमिका पर 20 बार चाकुओं से किया वार, 6 बार पत्थर से कुचलने वाला साहिल बुलंदशहर से अरेस्ट, देखिए मर्डर वाला वीडियो

Delhi Murder Case: दिल्ली में एक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर 20 बार चाकू से वार किया, इसके बाद 6 बार पत्थर से कुचला। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Sahil arrested Bulandshahr for tattooing and crushing girl with knives

इस हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर दिया है

Delhi Murder Case: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की बेहरमी से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला कि 16 साल की नाबालिग लड़की को 16 बार चाकू मारा गया था। किसी भारी वस्तु से हमला करने के बाद उसका सिर फटा था।

बुलंदशहर के पास से किया गिरफ्तार
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस हत्याकांड के आरोपी युवक साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हत्याकांड का दिल दहला देने वाला CCTV वीडियो भी सामने आया है। इस हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर दिया है लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने सोमवार यानी 29 मई को बताया, “हमें सूचना मिली कि किसी बच्ची की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की पहचान कर मौके के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज चेक किया। आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है और उसे यहां लेकर आ रहे हैं। मामले में हम सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर कोर्ट में पेश कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।”

पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की
इस वारदात को रविवार रात करीब 9 बजे अंजाम दिया गया। वहीं इस वारदात के बाद पीड़िता के माता-पिता ने कहा, “हमारी बेटी का स्वभाव अच्छा था। हमारी मांग है कि जैसे उसने हमारी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके।” लड़की शाहबाद डेयरी की जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी और उसके पिता मजदूरी करते हैं।

यह भी पढ़ें: MLC चुनाव में राजा भैया ने किसे दिया वोट? बोले- जिसने मांगा, उसको ही दिया वोट

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा, “अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे और कुछ झगड़ा हुआ था। इस वजह से आरोपी साहिल के मन में रंजिश थी जिस कारण उसने इस तरह का जघन्य अपराध किया है।”

इस मामला को महिला आयोग ने लिया संज्ञान
बता दें, राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने को कहा है। आयोग ने तीन सदस्यीय जांच दल का भी गठन किया है जो पीड़िता के परिवार और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की आगे जांच करेगा। इस दल का नेतृत्व महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडूप करेंगी।