26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sakshi-Sahil Case: क्या लव ट्रायंगल की वजह से हुई साक्षी की हत्या? बुआ शम्मो आई सामने, कही ये बड़ी बात, देखे वीडियो

Sakshi-Sahil Case: आरोपी साहिल की बुआ शम्मो ने मंगलवार को कहा, “साहिल ने जो कुछ किया है, उसकी सजा उसे जरूर मिलनी चाहिए। साहिल ने आज उस लड़की के साथ जो किया, वह कल हमारे साथ भी कर सकता है।”

2 min read
Google source verification
msg891835523-20929.jpg

Sakshi-Sahil Case

Sakshi-Sahil Case: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक किशोरी की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी की बुआ शम्‍मो का कहना है कि साहिल ने जो कुछ किया है, उसे उसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए, चाहे उसे मारो, पीटो या फिर उसे फांसी दे दो।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साहिल नामक युवक ने 16 साल की अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी की चाकू से 20 से अधिक वार कर और पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी थी। निर्मम तरीके से की गई इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसे देख लोगों में काफी गुस्सा है।

साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल की बुआ शम्मो ने यहां मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा ”साहिल ने जो कुछ किया है, उसकी सजा उसे जरूर मिलनी चाहिए। साहिल ने आज उस लड़की के साथ जो किया, वह कल हमारे साथ भी कर सकता है।” उधर, साहिल के फुफेरे भाई अमन ने भी कहा कि जैसे लड़की को मारा गया वैसे ही साहिल को मौत मिले। अमन ने भी कहा कि साहिल को फांसी की सजा होनी चाहिए।

साहिल ने अपना जुर्म कबूल किया
रातभर चली पूछताछ में साहिल ने पुलिस से कहा कि मैं अपना जुर्म कबूल करता हूं। उसने बताया कि उसे लड़की की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। आरोपी साहिल ने बताया कि वो (मृतका लड़की) मुझसे रिश्ता खत्म कर अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड के पास जाना चाहती थी

दोनों के बीच थे ‘प्रेम संबंध’
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका लड़की के बीच ‘प्रेम संबंध’ थे, लेकिन शनिवार को उनमें झगड़ा हो गया था। लड़की रविवार शाम को अपनी सहेली की बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए खरीदारी करने गई थी, और तभी घनी आबादी वाले इलाके में आरोपी ने उसे रोक लिया और उस पर हमला कर दिया।

‘लड़की अपने पूर्व प्रेमी से बात करने लगी थी’
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शक था कि लड़की का उसके पूर्व प्रेमी से संबंध है और उसने कुछ दिन पहले उसे धमकी दी थी कि वह उसे मार डालेगा। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब साहिल से मृतका के साथ उसके रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि उसकी जून 2021 से लड़की से दोस्ती थी।

लड़की के हाथ पर ‘प्रवीण’ नाम पर टैटू
उन्होंने कहा, ‘‘शनिवार को भी दोनों का झगड़ा हुआ था, जिससे उनके संबंध और खराब हो गए। यह हत्या के पीछे का कारण हो सकता है।’’ पुलिस लड़की के हाथ पर ‘प्रवीण’ नाम के टैटू के बारे में भी और पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो उसके अनुसार साहिल और लड़की के बीच आए दिन झगड़े की वजह हो सकता है।