5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sakshi New Video: सफेद टॉप और नीली जींस में दिखी साक्षी, हत्या से 2 मिनट पहले क्या कर रही थी साक्षी, देखें वीडियो

Sakshi New Video: दिल्ली के साक्षी मर्डर केस में नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं। इलाके में साहिल अपनी पहचान छुपाकर राहुल के नाम रहता था। वहीं, अब मरने से कुछ चंद पहले साक्षी का एक वीडियो सामने आया है।

2 min read
Google source verification
msg891835523-21038.jpg

Sakshi New Video

Sakshi New Video: साक्षी हत्याकांड के जुड़ा एक और वीडियो सामने आया हैं। नीली जींस और सफेद टॉप पहनी हुई साक्षी दौड़ते हुए उसी गली में जाती हुई नजर आ रही है। जिसमें साहिल ने उसकी चाकू से गोदकर और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। साहिल ने उसे मिलने के लिए गली में बुलाया था। साक्षी का ये फुटेज शाहबाद डेयरी इलाके के बी ब्लॉक में लगे हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है। इसी के अलावा और फिर कई वीडियो साक्षी की हत्या से पहले सामने आए हैं।

पहला CCTV : 28 मई की शाम 8 बजकर 42 मिनट पर साक्षी बॉ ब्लॉक से गुजरती हुई नजर आ रही है। वह एक कबाड़ी वाले की दुकान के सामने से गुजर रही है। उसके आस-पास से भी लोग गुजरते नजर आ रहे हैं। बेफिक्र साक्षी आराम से जा रही है।

दूसरा CCTV : करीब एक मिनट बाद साक्षी एक गली में एंट्री करती हुई दिख रही है। वह दौड़कर सड़क पार करती है और गली में गली जाती है। गली की शुरूआत में कुछ लोग खड़े हुए हैं और गली से भी कुछ महिलाएं और पुरूष निकलते नजर आ रहे हैं। साक्षी गली में अंदर की ओर चली जाती है।

तीसरा CCTV : 8 बजकर 45 और 30 सेकेंड पर साक्षी का साहिल से आमना-सामान होता है। दोनों के बीच कुछ बात होती और तभी साहिल साथ लिया हुआ चाकू साक्षी की गर्दन में धंसा देता है। दीवार से टिकी साक्षी साहिल से बचने की कोशिश करती है, लेकिन पलक झपकते हुए एक के बाद एक वार से उसकी हिम्मत जबाव दे जाती है।

बुलंदशहर से आरोपी साहिल हुआ था गिरफ्तार
बतां दें, दिल्ली में साक्षी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी साहिल को पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी बुआ के घर पर छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को कैसे गिरफ्तार किया, इसका खुलासा पुलिस ने किया है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली में रविवार (28 मई) को साहिल नाम के शख्स ने अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया था और पुलिस से छिपने के लिए बुलंदशहर में अपनी बुआ के पास चला गया था। हालांकि वहां पहुंचने के बाद उसने अपने पिता को फोन किया और उसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसे गिरफ्तार कर लिया।