25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब-गजब: लड़की के घर पहुंची बिना दूल्हे की बारात, सात समंदर पार से दूल्हा बोला निकाह कबूल

यूपी के बुलंदशहर का मामला अमेरिका में माैजूद रहा दूल्हा दुल्हन के घर पहुंची बारात  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 24 Nov 2020, 10:11 AM IST

लॉक डाउन

लॉक डाउन में शादी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बुलंदशहर ( bulandshar ) कोरोना काल में वह सबकुछ हुआ जाे आज तक नहीं हुआ था। अब नया मामला बुलंदशहर में सामने आया है। यहां दुल्हन काे लेने बगैर दूल्हे की बारात पहुंची। दूल्हा सात समंदर पार अमेरिका में माैजूद था। अमेरिका से ही दूल्हे ने वीडियाे कॉल पर कहा निकाह कबूल है।

यह भी पढ़ें: शादी में आए 11 लाख रुपए लौटाकर दूल्हे ने कहा मेरे लिए तो 'दुल्हन ही दहेज है'

इस तरह कोरोना काल में यह शादी ( online wedding ) भी नजीर बन गई। हापुड़ के माेहल्ला शामिया के रहने वाले पूर्व प्रधानाचार्य जब्बार हुसैन का बेटा डॉक्टर हादी हसन इन दिनाें अमेरिका मे हैं। वह अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा में कोरोना पर रिसर्च कर रहे हैं। शनिवार काे उनकी शादी श्याना के माेहल्ला चाैधरियान निवासी एहतेशाम उल इस्लाम की बेटी कहकशा के साथ हुई।

यह भी पढ़ें: अजब-गजब : युवती से मिलने आए प्रेमी की रातभर पिटाई, सुबह 20 रुपये के स्टांप पर सगाई

दूल्हा अमेरिका में ही रहा और बारात दुल्हन के घर पहुंची। यहां काजी ने वीडियो कॉल के जरिए निकाह पढ़ाया और सात समंदर पार से ही दूल्हे ने कहा कि उन्हे यह शादी कबूल है। यह डिजिटल शादी अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी के बाद बारात काे रिति रिवाजों के अनुसार विदा किया गया। शादी के दस्तावेज अमेरिका में डॉक्टर हादी हसन का अमेरिका भेज दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग