30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 घंटों में तीन मौतों से दहला जिला, गला दबाकर नहीं सिर पर चोट मारने से हुई छात्रा की मौत

एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया था, जिससे पूछताछ की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 2 Oct 2021, 5:29 PM IST

maut.jpg

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद अपराध की श्रेणी में आगे खिसक रहा है। बीते 24 घंटों में तीन मौतों से जिले में सनसनी फैल गई। इसमें एक कक्षा 10 की छात्रा की भी हत्या की गई। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की गला दबाकर नहीं बल्कि सिर पर चोट मारकर हत्या की गई थी। जिसके बाद पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है।

यह भी पढ़ें : कारागार के भीतर मोबाइल या अन्य गैजेट्स के इस्तेमाल पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना, होगी 5 साल की जेल

ये है पूरा मामला

बता दें कि खुर्जा थाना क्षेत्र के गांव किर्रा निवासी अंजली कक्षा 10 की छात्रा थी। जिसके चलते वह गुरुवार को दोपहर एक बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम होने पर भी घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को छात्रा की चिंता होने लगी। जिसके बाद परिजनों ने उसे ढूढना शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रा का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जिसका नोएडा के अस्पताल में तीन चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है। जिसमें पाया गया कि छात्रा की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। उसके शरीर के किसी अन्य हिस्से पर चोट या खरोंच के कोई निशान नहीं मिले हैं।

वहीं एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया था, जिससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक संदिग्ध ने पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है, जिससे यह साबित हो सके कि उसने ही घटना को अंजाम दिया है। इसके साथ ही परिजनों ने आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

घुटने के दर्द से परेशान वृद्ध ने की खुदकुशी

वहीं शुक्रवार की शाम सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीवाडा भेरो मंदिर निवासी रामबाबू पुत्र कुंवरपाल ने घुटने के दर्द से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी की जानकारी तब हुई जब वृद्ध की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसके साथ ही शव के समीप सल्फास की खाली शीशी, पानी की बोतल पड़ी हुई थी। मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत

इसके साथ ही जनपद में एक और हादसा देखने को मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव लछोई निवासी अरविंद पुत्र अशोक नोएडा की एक फैक्टरी में काम करता था। जिसके चलते वह छुट्टी लेकर घर आ रहा था, जहां रास्ते में अरविंद घर जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में बैठ गया। जिसके बाद गांव से कुछ दूर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसके नीचे दबने से अरविंद की मौत हो गई।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : तालिबानी सजा देकर उतारा युवक को मौत के घाट, फोन चोरी का था शक