30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तालिबानी सजा देकर उतारा युवक को मौत के घाट, फोन चोरी का था शक

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि युवक की मौत के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 2 Oct 2021, 5:02 PM IST

death.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ महानगर में एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मोबाइल चुराने के शक में एक युवक को तालिबानी तरीके से मौत के घाट उतार दिया। युवक को आरोपी अपने घर उठाकर ले गए, जहां उसकी जमकर पिटाई। इसके बाद जब युवक की मौत हो गई तो उसको सड़क पर छोड़कर भाग गए। जिसके बाद आसपास के लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें : रिश्ते हुए शर्मसार: दहेज ने मिलने पर ससुर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने भी की बर्बरता


ये है पूरा मामला
घटना थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र की है। जहां निवासी दानिश के घर के सामने नफीस का घर है, जो सुनार का काम करता है। नफीस कुछ दिनों पहले दानिश पर मोबाइल चुराने का आरोप लगाते हुए अपने घर में ले गया, जहां उसने दानिश के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान दानिश की मौत हो गई तो इससे घबराकर आरोपी उसे गली में छोड़कर भाग गए। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। मृतक परिजनों ने नफीस पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।


जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि युवक की मौत के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं दिखाई दे रही है। किसी अंदरूनी जगह पर चोट लगने के कारण युवक की मौत हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नफीस और उसके परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : महिला की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, सौतेले बेटे पर घूमी हत्या की सूई

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश