30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्ते हुए शर्मसार: दहेज ने मिलने पर ससुर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने भी की बर्बरता

सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 2 Oct 2021, 3:08 PM IST

women_crime.jpg

हापुड़. जनपद में एक बार फिर ससुर और बहु के रिश्तों को शर्मसार देने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज न देने पर ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित किया। वहीं ससुर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म जैसी घिनोनी वारदात करने की कोशिश की। विवाहिता के विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें : पहाड़ा भी नहीं सुना पाए कक्षा आठ के छात्र, खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों को लगाई फटकार

पति ने की हत्या की कोशिश

बता दें कि हापुड़ नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला की शादी दिल्ली के मयूर विहार निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में 11 लाख रुपये व कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर आए दिन महिला के साथ मारपीट की जाने लगी। बात यही नहीं रूकी पति ने हत्या व ससुर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जिसका महिला ने विरोध किया तो उसे धमकी दी जाने लगी। इन सब बातों से क्षुब्ध होकर महिला ने पुलिस का सहारा लिया। जिसके चलते पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने ससुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उसे ही मारपीट कर घर से निकाल दिया।

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

वहीं इस पूरे मामले पर सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार की लिया जाएगा।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : महिला की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, सौतेले बेटे पर घूमी हत्या की सूई