7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: सरकारी दफ्तरों को लेकर आया बड़ा आदेश, अब दो शिफ्ट में इतने घंटे काम करेंगे कर्मचारी

Highlights: -जिन सरकारी ऑफिसों में 50 से ज्यादा कर्मचारी हैं, उनमें दो शिफ्ट में काम होगा -पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 1:30 बजे चलेगी, दूसरी शिफ्ट में 2:00 बजे से 6:30 बजे तक काम होगा -सभी कर्मचारियों को 1 मीटर दूर बैठने की दिशा निर्देश भी दिए गए हैं

2 min read
Google source verification

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर लगातार लोगों में दहशत बनी हुई है। जिसके चलते बुलंदशहर जिले में भी प्रशासन लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। इस कड़ी में अब बुलंदशहर के डीएम रविंद्र कुमार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी ऑफिसों में 2 शिफ्ट में आने के निर्देश कर्मचारियों को दिए हैं।

यह भी पढ़ें : पुलिस ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए किए सख्त इंतजाम, हर तरफ हो रही तारीफ

दरअसल, बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा आदेश जारी किए गए हैं कि कोरोना वायरस के चलते जिन जिन सरकारी ऑफिसों में 50 से ज्यादा कर्मचारी हैं, उन ऑफिसों में दो शिफ्ट में काम होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 1:30 बजे चलेगी जबकि दूसरी शिफ्ट में 2:00 बजे से 6:30 बजे तक काम होगा। इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालयों में स्प्रे कराया गया है और सभी कर्मचारियों को 1 मीटर दूर बैठने की दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए किया यज्ञ, चेतनानंद सरस्वती ने कही बड़ी बात

इसके अलावा सभी कर्मचारी अपने मुंह पर मास्क लगाकर काम करें और जो भी बाहर से मिलने आए, उससे मास्क लगाकर ही बात करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस के चलते लगातार जागरूक अभियान चलाए जा रहे हैं। जगह-जगह कंप्लेंट और लोगों को जागरुक किया गया है। गांव में जा जाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जनपद में धारा 144 भी लगी हुई है।