23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर: दशहरा होते ही यूपी पुलिस ने 50 हजार के इस इनामी डकैत को मारी गोली- देखें वीडियो

सिकंद्राबाद पुलिस की खुर्जा रोड पर सराय जगन्नाथ के जंगलों में बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई
less than 1 minute read
Google source verification
Bulandshahr Police

बुलंदशहर: दशहरा होते ही यूपी पुलिस ने 50 हजार के इस इनामी डकैत को मारी गोली

बुलंदशहर। पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार देर रात को एक बार फिर बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। आधे घंटे की मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी लोकेंद्र उर्फ रॉकी को पुलिस की गोली लगी है।

यहां भी पढ़ें:गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंज उठा यूपी का ये जिला, पुलिस-बदमाशों के बीच जमकर हुई 'ठांय-ठांय'

इन मामलों में चल रहा था फरार

रॉकी सिकंद्राबाद के चर्चित नीरज हत्याकांड में वांछित चल रहा था। उस पर एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है क‍ि बदमाश दिल्ली से 37 लाख की लूट और ग्रेटर नोएडा में डकैती में भी वांछित चल रहा था। वहीं, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

यहां भी पढ़ें: पहले युवकों ने महिला को पिलाई बीयर और फिर...

खुर्जा रोड पर हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सिकंद्राबाद पुलिस की खुर्जा रोड पर सराय जगन्नाथ के जंगलों में बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश बाइक पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने जब उनको रोकना चाहा तो दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 50 हजार के इनामी शैलेंद्र को गोली लग गई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सीओ सिकंद्राबाद विक्रम सिंह का कहना है क‍ि ये बदमाश लूट और डकैती में फरार चल रहे थे। फरार बदमाश के बारे में पूछताछ की जा रही है।

यहां भी पढ़ें:दरोगा पर भाजपा पार्षद के थप्पड़ों की गूंज पहुंची लखनऊ तक, हरकत में आयी सरकार और संगठन, अब हुआ यह