
अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे यूपी पुलिस के दरोगा की कार पलटी, महिला की मौत- देखें वीडियाे
बुलंदशहर। घर में महिला की मौत के बाद शुक्रवार को अस्थियां विसर्जित कर परिवार के साथ घर लौट रहे यूपी पुलिस में तैनात दरोगा की कार बुलंदशहर स्थित नैथाल के पास पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दरोगा समेत कार सवार तीन लोग घायल हो गये। लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
बृजघाट में अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा था परिवार
बुलंदशहर के थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्र के गांव नगला बड़ौदा निवासी सौदान सिंह यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। वह नोएडा के थाना सेक्टर- 20 में एसएसआई के पद पर तैनात है। उनकी चाची की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई। शुक्रवार को सौदान सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चाची की अस्थियां विसर्जित करने बृजघाट गये थे। वह अस्थियां विर्सजन कर अपनी सेट्रो कार से लौट रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर कोतवाली नैथाल के पास सौदान सिंह की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में सवार महिला अंगूरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस को सूचना देकर अस्पताल में कराया भर्ती हालत गंभीर
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सब इंस्पेक्टर समेत तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सौदान सिंह नोएडा के सेक्टर 20 थाने में एसएसआई पद पर तैनात है।
Published on:
31 May 2019 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
