14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौका मिले तो खुद को बेहतर साबित करके दिखाओ- विवेक

मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती और लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, इस कहना है फ़िल्म जगत के उभरते सितारे विवेक चौहान का।

2 min read
Google source verification
a1425.jpg

बालीवुड कलाकार विवेक चौहान आज अभिनय की दुनिया की एबीसी सीख रहे युवाओं के बीच पहुंचे। इस दौरान विवेक ने युवाओं को अभिनय की दुनिया के बारे में जानकारी दी।

विवेक चौहान यूपी के बलिया शहर रहने वाले हैं। विवेक को बचपन से क्रिकेट का शौक़ रखने वाले विवेक कई राज्य स्तरीय ट्रॉफी भी जीत चुके है।

विवेक ने कहा कि यदि इच्छा शक्ति हो और दृढ निश्चय हो तो कोई भी मंज़िल पायी जा सकती है ।

विवेक ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया से की थी। उनहोंने अभिनेता बनने के लिए दिन रात मेहनत की। उन्होंने कई ऑडिशंस दिये और अपनी कला को बेहतर करने के लिए कार्यरत रहे।

साल 2022 में संगीत निर्देशक अबाउट तिवारी के एक म्यूजिक वीडियो में बतौर लीड एक्टर के रूप में विवेक को पहला ब्रेक मिला। जिसने विवेक को एक अच्छे कलाकार के रूप में स्थापित किया।


यह भी पढ़ें : Asad Encounter: असद की मंगेतर मंतशा पहुंची प्रयागराज! सुपुर्द ए खाक से पहले अंतिम बाद देखेगी चेहरा

विवेक का कहना है कि सफलता एक मंज़िल नहीं बल्कि एक सफ़र है जहां हर मोड़ पर ध्यानपूर्वक और लगन से मेहनत करते रहना है।

विवेक न केवल अपने करियर पर फोकस करते हैं, बल्कि वे समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वे अपने अभिनय के माध्यम से जनता को जागरूक करते हैं और समाज के मुद्दों पर चर्चा करते हैं। उनका अभिनय लोगों को अधिक संवेदनशील बनाता है और उन्हें समाज के विभिन्न मुद्दों के बारे में सोचने पर विवश करता है।


विवेक द्वारा अभिनय का नया नजरिया पेश किया जाता है। उनकी कलाकारी की वजह से उनके फैन्स को नए फैशन ट्रेंड, शैलियां और स्टाइल का प्रभाव भी देखने को मिलता है। विवेक बहुत जल्द ही बड़े पर्दे पर कई बड़े सितारों के साथ काम करते नज़र आयेंगे।