5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिकन परोसने से इनकार करने पर युवक ने होटल मालिक को मारी गोली

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित एक होटल पर चिकन नहीं मिलने पर एक युवक ने होटल मालिक को गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में 5 नामजद समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई है। पुलिस तत्काल एक्शन लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

2 min read
Google source verification
young-man-shot-the-owner-of-the-dhaba-for-not-serving-chicken.jpg

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित एक होटल पर चिकन नहीं परोसनी पर ढाबा मालिक को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि ढाबे पर पहुंचे एक ग्राहक ने ढाबे के मालिक से चिकन लाने की बात कही। इस पर ढाबा मालिक ने बताया कि फिलहाल उनके पास मांसाहारी भोजन की कोई व्यवस्था नहीं है। आप चाहे तो शाकाहारी भोजन का ऑर्डर कर सकते हैं। इतना सुनते ही ग्राहक गुस्सा गया और उसने इस छोटी से बात को लेकर अपने साथियों संग मिलकर ढाबे मालिक की पिटाई कर डाली और ढाबे में जमकर तोड़फोड़ भी की। इतना ही नहीं इसका विरोध करने पर ढाबे मालिक के भतीजे को गोली मारकर फरार हो गए।

दरअसल, मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। जहां चौधरी बाड़ा में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सड़क किनारे अब्दुल वहीद का ढाबा है। कोतवाली पहुंचे अब्दुल वहीद ने बताया कि एक व्यक्ति उनके ढाबे पर पहुंचा और खाने में चिकन परोसने की डिमांड करने लगा। इस पर उन्होंने उसे बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते प्रशासन ने मांसाहार पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसलिए आप कढ़ी चावल या अन्य किसी शाकाहारी खाने का ऑर्डर कर सकते हैं। इस पर वह गुस्से में आ गया और धमकी देते हुए ढाबे से चला गया।

यह भी पढ़ें- पत्नी और सास की हत्या के बाद खुद ट्रेन आगे कूदकर दी जान, 7 पन्ने के सुसाइड नोट ने खोले बड़े राज

तोड़फोड़ का विरोध करने पर मारी गोली

पीड़ित ने बताया कि एक घंटे बाद वह फिर अन्य कई साथियों के साथ वापस आया। वे सभी लोग लाठी-डंडे और हथियारों से लैस थे। उन्होंने आते ही ढाबे में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो उनसे मारपीट की गई। इसी दौरान आरोपियों ने ढाबे मालिक के भतीजे मोहम्मद अतीक के पैर में गोली मार दी।

यह भी पढ़ें- जेल में बंद पूर्व राज्य मंत्री और सपा नेता के पुत्र पर बढ़ाई गई दुष्कर्म की धारा, जानें पूरा मामला

5 नामजद समेत 30 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, दो गिरफ्तार

सिकंदराबाद के सर्किल अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच नामजद समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, अन्य की तलाश जारी है।