4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को देख चालक हुआ फरार, तलाशी ली तो कंटेनर में बेदर्दी से भरे थे 47 गोवंश

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

Abdul Bari

Oct 21, 2018

47 cattle recovered from container

पुलिस को देख चालक हुआ फरार, तलाशी ली तो कंटेनर में बेदर्दी से भरे थे 47 गोवंश

हिंडोली.

हिंडोली कस्बे के निकट टोल प्लाजा के पास हाइवे-52 पर रविवार सुबह एक कंटेनर को पुलिस ने पकड़ लिया। मौका देखकर चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कंटेनर से 47 गोवंश बरामद किए। वहीं दो जनों को कंटेनर से गिरफ्तार कर लिया गया। कंटेनर में तीन गोवंश मृत पाए गए। पुलिस ने कंटेनर को थाने पहुंचाया।

मामले की जांच कर रहे थानाधिकार लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस दल सौलहवां मिल से आगे पहुंचा। जहां पर एक कंटेनर तेज गति से देवली की ओर से कोटा जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर चालक को रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन उसने तेज गति से कंटेनर दौड़ा दिया। जिस पर पुलिस ने पीछा किया तो कंटेनर चालक कंटेनर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें 47 गोवंश ठूंसठूंस कर भरे हुए थे। कंटेनर को हिंडोली थाने लेकर गए। जहां पर कंटेनर में बैठे टोंक निवासी इकबाल हुसैन व कलीम को गिरफ्तार कर लिया। बाद में कंटेनर को बूंदी स्थित बालचंदपाड़ा गोशाला पहुंचाया। जहां गोवंशों को सुरक्षित गोशाला में छोड़ा गया। वहीं कंटेनर चालक, कंटेनर मालिक सहित अन्य लोगों के खिलाफ अवैध रूप से गोवंश परिवहन करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।