5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर ऐसा क्या हुआ जो फंदे पर झूलकर विवाहिता ने दे दी जान

करवर थाना क्षेत्र के मालेड़ा गांव में एक विवाहिता ने फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 01, 2019

aakhir aisa kya hua jo phande par jhoolakar vivaahita ne de dee jaan

आखिर ऐसा क्या हुआ जो फंदे पर झूलकर विवाहिता ने दे दी जान

आखिर ऐसा क्या हुआ जो फंदे पर झूलकर विवाहिता ने दे दी जान

नैनवां. करवर थाना क्षेत्र के मालेड़ा गांव में एक विवाहिता ने फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। विवाहिता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 30 वर्र्षीय विवाहिता दुर्गा बाई रविवार रात को घर में सो रही थी। सुबह देर तक नहीं उठी तो ससुर व सास ने आवाज लगाई। उसने किवाड़ नहीं खोला तो तोड़कर अन्दर गए। वहां विवाहिता रस्सी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना पर करवर थानाधिकारी हरिराम जाजूंदा व नैनवां पुलिस उपाधीक्षक कैलाशचंद जाट मालेड़ा गांव पहुंचे और मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही ससुराल वालों ने विवाहिता को नीचे उतार लिया था। विवाहिता की आठ वर्ष पहले शादी हुई थी तथा एक वर्ष से ही ससुराल आने-जाने लगी थी। विवाहिता का पीहर नाथड़ी गांव में होने से पीहर पक्ष को सूचना दी।