
bundi
बूंदी,तालेड़ा।राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बल्लोप गांव के पास रविवार दोपहर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी की कार को एक बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कृषि मंत्री सैनी बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका गनमैन चोटिल हो गया।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कृषि मंत्री सैनी दोपहर करीब 2.15 बजे जयपुर से वेदान्ता कॉलेज में एक समारोह में भाग लेने आ रहे थे। तभी बल्लोप शेखावाटी ढाबे के निकट पीछे तेज गति से आई राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में पीछे की सीट पर बैठे गनमैन संदीप यादव (25) के दाएं हाथ पर चोट आई, जिसका तालेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों ने पहुंचकर प्राथमिक उपचार किया।
कार में सवार मंत्री सैनी सकुशल बच गए। बाद में वे अन्य कार में सवार होकर वेदान्ता कॉलेज के समारोह में पहुंचे। सूचना पर तालेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त किया। ड्राइवर को भी थाने ले आए। भगवान का शुक्र है कि मैं बच गया। गनमैन के चोट आई है। प्रभुलाल सैनी, कृषि एवं पशुपालन मंत्री
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
