
सुवासा आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज करती डॉ श्रुति परिहार।
सुवासा. तालेड़ा उपखंड के आयुष्मान आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2 वर्ष से रिक्त पड़े चिकित्सा प्रभारी के पद पर डॉ. श्रुति परिहार ने पदभार ग्रहण कर 90 मरीजों का इलाज किया है। वहीं एक कंपाउंडर प्रमोद सुमन व एक एनम अंकिता नागर की भी अस्पताल में नियुक्ति हुई है, जिससे क्षेत्र की 40000 ग्रामीणों को चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा वही लंबे समय के बाद अस्पताल के अंदर भर्ती मरीजों के ड्रिप व समय पर इंजेक्शन लगना शुरू हो गया है।
चिकित्सक का पद रिक्त होने से अस्पताल कंपाउंडर के भरोसे चल रहा था । छोटे-मोटे इलाज के लिए ग्रामीणों को कोटा बूंदी जाकर इलाज करवाना पड़ रहा था। 2 वर्ष पूर्व अस्पताल में कार्यरत डॉ पुरुषोत्तम प्रजापति डॉ भगवान सिंह का पीजी में सिलेक्शन होने व आयुष चिकित्सक हेमंत सोनी का स्थानांतरण होने के बाद से चिकित्सक के पद रिक्त हो गए ।उसके बाद डॉ याति गोचर डॉ इरम फातिमा डॉ. वंदना डॉ. शाहरुख अंसारी को यहां पर लगाया गया। फिर भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ और मरीज परेशान होते गए। एक कंपाउंडर के भरोसे चल रहा था अस्पताल ।
ग्रामीणों की समस्या को लेकर केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी सुवासा पंचायत प्रशासक प्रियंका गोस्वामी पूर्व उप प्रधान नरेंद्र पुरी 9 मई को बूंदी जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर अस्पताल में चिकित्सक व रिक्त पड़े पैरामेडिकल स्टाफ व अस्पताल को क्रमोन्नत करने की मांग की गई फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ अस्पताल कंपाउंडर के भरोसे ही चल रहा था समस्या को देखते हुए 15 अगस्त को राजस्थान पत्रिका में बिना डॉक्टर के चल रहा है आयुष्मान आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समाचार प्रकाशित किया गया इसके बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा एक कंपाउंडर प्रमोद सुमन व एक एनएम अंकिता नागर सुवासा अस्पताल में लगाया गया है। वही चिकित्सा प्रभारी के पद पर डॉ. श्रुति परिहार की नियुक्ति हुई है।
सुवासा अस्पताल में डॉ श्रुति परिहार को सरकार के द्वारा नियुक्ति दी है और स्टाफ की कमी को देखते हुए एक एनम को एक कंपाउंडर लगाया गया है । सुवासा अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिया है।
ओपी सामर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बूंदी
Published on:
28 Aug 2025 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
