
अष्टमी की पूजा में शामिल होने आया था, पीछे से आ गई वो...
पेच की बावड़ी. क्षेत्र के ग्राम बासनी एनएच 52 पर बासनी में पुलिया के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से गाव के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर एम्बुलेंस व चौकी इंचार्ज एएसआई नन्दकिशोर मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे व परिजनों ग्रामीणों से समजाइश कर शव को कब्जे में लिया एवम एम्बुलेंस से हिंडोली चिकित्सालय ले कर आए।
जानकारी के अनुसार बासनी निवासी भंवरलाल गुर्जर (35) रविवार को प्रात: शौच करने के लिए गांव से देवली की ओर पैदल जा रहा था । पुलिया के निकट अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना देवली की ओर से आ रहे किसी ट्रक चालक ने गांव में आकर दी। ग्रामीण सूचना पाकर घटनास्थल पर दौड़े लेकिन तब तक भंवरलाल की मौत हो चुकी थी। मृतक जयपुर में किसी फेक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था और वह नवरात्र में अष्टमी की पूजा करने शनिवार शाम को ही घर पहुंचा था और सुबह ये घटना हो गई। मृतक परिवार सहित ही जयपुर में रहता था उसके पीछे पत्नी व एक बच्चा व एक बच्ची है ।
Published on:
14 Apr 2019 12:31 pm
