6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांध के पानी से कर रहे थे सिंचाई, पुलिस को देखकर हो गए नौ दो ग्यारह

जलदाय विभाग के अधिकारियों ने पुलिस जाप्ते के सहयोग से पाईबालापुरा बांध पर लगे तीन अवैध डीजल इंजनों को जब्त कर लिया।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 01, 2019

baandh ke paanee se kar rahe the sinchaee, pulis ko dekhakar ho gae n

बांध के पानी से कर रहे थे सिंचाई, पुलिस को देखकर हो गए नौ दो ग्यारह

नैनवां. जलदाय विभाग के अधिकारियों ने पुलिस जाप्ते के सहयोग से पाईबालापुरा बांध पर लगे तीन अवैध डीजल इंजनों को जब्त कर लिया। उपखंड अधिकारी पूजा सक्सेना के आदेश पर बुधवार को जलदाय विभाग के अधिकारी व पुलिस जाप्ता इंजनों को जब्त करने पहुंचे। बांध में जगह-जगह डीजल इंजन लगे मिले। जलदाय विभाग व पुलिस का अमला बांध पर पहुंचते ही अवैध डीजल इंजन लगाने वाले किसानों में हडक़म्प मच गया। किसान ट्रैक्टरों में रखे इंजनों को लेकर भाग छूटे। जिससे अधिकारियों के हाथ तीन डीजल इंजन ही लग पाए। डीजल इंजनों को जब्त करने का कुछ लोग विरोध करने भी पहुंचे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। विरोध करने वालों को पुलिसकर्मियों ने समझाकर शांत किया। बांध के खाली रह जाने से पेयजल के लिए आरक्षित पानी से डीजल इंजन लगाकर फसलों की सिंचाई की जा रही थी। कुछ स्थानों पर तो ट्रैक्टरों पर डीजल इंजन लगाकर बांध से दो-दो किमी दूर तक पाइप बिछाकर पानी ले जाया जा रहा था। सिंचाई करने की होड़ से बांध में पेयजल के लिए आरक्षित पानी लगातार कम होता जा रहा था। बुधवार को जलदाय विभाग के सहायक अभियंता पिताम्बर मीणा, कनिष्ठ अभियंता मनोज नागर, नैनवां थाने के हैड कांस्टेबल रामलक्ष्मण शर्मा जलदाय विभाग के एक दर्जन कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों के साथ डीजल इंजनों को बंद कराने पहुंचे।