5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश, अंधड़ और गिरे ओले, कई पेड़ धराशायी

बूंदी जिले में अंधड़ के साथ मौसम बदलापारा गिरकर पहुंचा ३८ पर
3 min read
Google source verification
baarish, andhad aur gire ole, kaee ped dharaashaayee

बारिश, अंधड़ और गिरे ओले, कई पेड़ धराशायी

बूंदी. भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को शनिवार को बारिश के साथ चली हवा से राहत मिली। सुबह बादल छाते ही मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते जिले के कई इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हुई। शहर में दोपहर को हवा के साथ रिमझिम बारिश होने के साथ ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान छाई। नमाजियों के लिए मानो आसमान से खुदा की रहमत बरसी।
मौसम के बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले दिनों नौतपा के मौसम में पारा ४९ डिग्री पर पहुंचा गया था।शनिवार को तापमान गिरते हुए ३८.४ पर आ गया। न्यूनतम २५ डिग्री दर्ज किया गया। तवे सी तपती बूंदी में लोगों ने राहत महसूस की।
हिण्डोली . शनिवार को मौसम के रंग बदलने के साथ ही तेज अंधड़ के साथ कुछ देर बारिश हुई। ग्राम हरणा में अंधड़ के चलते निर्माणाधीन मकान की दीवारें ढह गई एवं चद्दर उड़ गए। दोपहर को तेज अंधड़ चलने से हरणा निवासी रामराय के मकान की दीवारें गिर गई। रामराय ने बताया कि अंधड़ तेज होने के कारण उसके मकान में लगे मेड़े, जंगलें एवं दीवारें टूट कर नीचे गिर गई।
डाबी. कस्बे में दोपहर बाद मौसम बदलने से कुछ देर के लिए बारिश हुई। यहां पर दोपहर साढ़े बजे बाद बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब पन्द्रह मिनट तक जारी रहा।
केशवरायपाटन. मौसम बिगडऩे के बाद कस्बे में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। यहां शुक्रवार रात को तेज हवा के साथ बंूदाबांदी हुई। मौसम बिगडऩे के साथ ही किसानों ने खेती किसानी का कार्य शुरू कर दिया है।
खटकड़. कस्बे सहित आसपास के गांवों में शनिवार को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई, जो 30 मिनट तक चली। उसके बाद भी रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। जिससे मौसम में ठंडक गुल गई।
भण्डेडा. क्षेत्र में शनिवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ बरसात का दौर शुरू हुआ। बीस मिनट तक बारिश होने से सड़कें तर हो गई। बांसी, भण्डेडा, रामगंज, डोडी, उरांसी व मानपुरा आदि गांव में भी बरसात हुई।
देई. क्रय विक्रय सहकारी समिति में चल रहे समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खरीद केंद्र पर चना लेकर आए किसानों ने तिरपाल से चने को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी चने भीग गए। कृषि उपज मंडी देई में भी गेहंू, चना व उड़द की जिंसें भीग गई। जिंसों के ढेर तेज बहाव में बहना शुरू हो गए। किसानों ने अपनी फसल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी माल भीग गया।
कस्बे में तेज हवाओं के साथ एक घंटे तक बारिश हुई। साथ ही बैर के आकार के ओले भी गिरे। आड़ी तिरछी तेज हवाओं से दुकानों व घरों के चद्दर उड़ गए। सड़कों पर पानी बह निकला। दोपहर एक बजे बाद मौसम में एकाएक बदलाव आया और तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। तेज बारिश से कस्बे के ग्यारसीलाल जैन के मकान की गली में पानी भर गया। लोगों ने पंचायत की सफाई व्यवस्था पर जमकर रोष जताया।
देई. गुढ़ासदावर्तिया गांव मेंं चल रहे महायज्ञ में शनिवार को हुई बरसात से अफरातफरी मच गई। बरसात के बाद हुए कीचड़ में गिरकर पांडूला निवासी गीता मीणा घायल हो गई, जिसे देई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बूंदी रैफ र कर दिया। वहीं बरसात के दौरान तेज हवा चलने से महायज्ञ का पांडाल भी धराशायी हो गया। इससे लाम्बाबरडा निवासी शोजीलाल गुर्जर (५०), देई निवासी भंवरलाल साहू (३०), सास्ती निवासी पप्पू गुर्जर (४०) और खटकड़ निवासी लादूलाल शर्मा (७०) घायल हो गए। सभी के हल्की चोटें आई है। यज्ञशाला में स्थित भोजनशाला का डोम भी गिर गया। आंधी से बांसी रोड स्थित वेयर हाउस की दीवार गिरने के साथ ही चद्दर उड़ गए। गैस एजेंसी के भी चद्दर उड़ गए। राजूलाल मीना के घर पर पानी भरने से अनाज सहित अन्य सामान भीग गए।