
बदलते मौसम ने बढ़ा दी किसानों के ललाट पार चिंता की लकीरें
बूंदी जिले में कई जगह सोमवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली। जहां लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे वहीं दोपहर को चली हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
नोताडा. क्षेत्र में सोमवार को सवेरे से बादलों की लुका छिपी चलती रही वहीं शाम को तेज हवा चली जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय कुछ किसानों की फसल पककर खेतों में खड़ी है तो कुछ ने निकलवा कर घर ले आए जो घरों के बाहर फैली हुई है। अचानक आए मौसम में बदलाव से किसानों ने मजदूरों को लगाकर सुरक्षित स्थान पर रखना शुरू कर दिया। वहीं किसान रामसिंह चौधरी व श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि इस समय ज्यादा बारिश हो जाती है तो परेशानी खड़ी हो जाएगी। जिन खेतों मे गेहूं की फसल खड़ी हुई है उनका कलर फीका हो जाएगा व इस समय कांटों व मण्डियों में भी ढेर लगे हुए हैं। वह भी भीगने की सम्भावना बढ़ गई है।
Updated on:
15 Apr 2019 08:37 pm
Published on:
15 Apr 2019 08:35 pm
