5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैरक में विचाराधीन कैदियों ने किया हंगामा तो अधिकारी आए हरकत में

बूंदी के न्यायालय परिसर स्थित बैरक में बंद विचाराधीन कैदियों ने वारंट लाने में हुई देरी पर सोमवार को जमकर हंगामा किया।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 22, 2019

bairak mein vichaaraadheen kaidiyon ne kiya hangaama to adhikaar

बैरक में विचाराधीन कैदियों ने किया हंगामा तो पुलिस अधिकारी आए हरकत में

बूंदी. बूंदी के न्यायालय परिसर स्थित बैरक में बंद विचाराधीन कैदियों ने वारंट लाने में हुई देरी पर सोमवार को जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान कैदियों ने नारेबाजी की। अचानक हुई इस घटना से यहां सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी हरकत में आए और उन्हें तुरत-फुरत में वाहन में बैठाया।तब वे शांत हुए।
हंगामा कर रहे कैदियों का कहना था कि सुबह जब पेशी के लिए लाए तब वे भूखे-प्यासे थे। यहां बैरक में भी उन्हें पीने का पानी नहीं मिला। जबकि अभी भीषण गर्मी पड़ रही है।उन्हें न्यायालय का समय पूरा होने के बाद भी जेल नहीं ले जाया जा रहा है। वारंट लाने में देरी की जा रही है। इसी से खफा होकर उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। कुछ अधिवक्ता भी यहां पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि विचाराधीन कैदियों के साथ इस प्रकार का बर्ताव ठीक नहीं है। तब उन्हें तुरत-फुरत में बैरक के करीब खड़ी गाड़ी में बैठाया और जेल के लिए रवाना किया। तब मामला शांत हुआ।