4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंशीलाल की आत्महत्या के मामले में टालमटोल कर रही बूंदी पुलिस

नयाबरधा गांव के दूध डेयरी संचालक बंशीलाल सैनी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले कोटा सरस डेयरी अध्यक्ष सहित तीनों आरोपितों को
2 min read
Google source verification
Bansi Lal's been dilatory in suicide Bundi police

बंशीलाल की आत्महत्या के मामले में टालमटोल कर रही बूंदी पुलिस

बूंदी. नयाबरधा गांव के दूध डेयरी संचालक बंशीलाल सैनी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले कोटा सरस डेयरी अध्यक्ष सहित तीनों आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने का मामला मंगलवार को जयपुर पहुंच गया। माली (सैनी) युवा जागृति मंच का प्रतिनिधि मंडल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गृह सचिव चेतन देवड़ा और मुख्यमंत्री कार्यालय में मिला और उक्त प्रकरण में बूंदी पुलिस की भूमिका से अवगत कराया।
उन्होंने पत्र सौंपकर बताया कि बूंदी पुलिस ने बंशीलाल के आत्महत्या करने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया। जबकि उसके पिता ने दूसरे ही दिन तालेड़ा थाने में पहुंचकर सुसाइड नोट सौंप दिया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में शुरुआत से ही टालमटोल कर रही है। इससे आरोपितों को और अधिक शह मिल रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में ही दस दिन लगा दिए। इस मामले में कोटा सरस डेयरी अध्यक्ष श्रीलाल गुंजल, सुपरवाइजर प्रभुलाल गोचर, लेसरदा निवासी आरपी गोपाल गुर्जर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है।
पुलिस अब इन्हें गिरफ्तार ही नहीं कर रही। इससे मृतक का परिवार दहशत में औरपूरा माली समाज हताश है। इसे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने गंभीर माना। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को जयपुर और कोटा के पुलिस अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिया।
गहलोत ने कहा कि बूंदी पुलिस की पूरी भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएंगी। पुलिस इस प्रकार किसी भी सरकार के दबाव में काम नहीं कर सकती। गृह सचिव ने भी उन्हें पूरे मामले की जांच का भरोसा दिया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में युवा जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बघेल, कोटा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीचंद सुमन, जिला संयोजक प्रतीक सैनी, कोटा विधि महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप सुमन, प्रदेश प्रभारी बलराम सुमन शामिल थे।

तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरे हाड़ौती में करेंगे अनशन
माली (सैनी) युवा जागृति मंच के प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी कि हत्या के लिए उकसाने वाले आरोपितों की तीन दिन की अवधि में गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरी हाड़ौती में आमरण अनशन किया जाएगा। इसमें माली समाज और अन्य सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे।

विधायक के दबाव में पुलिस कोटा डेयरी अध्यक्ष को नहीं कर रही है गिरफ्तार
कोटा. हाड़ौती के माली समाज ने डेयरी बूथ संचालक बंशीलाल की आत्महत्या के मामले में अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज बूंदी में उग्र प्रदर्शन करेगा।
हाड़ौती माली संघर्ष समिति की मंगलवार को नयापुरा में हुई बैठक में कोटा, बूंदी और बारां जिले के प्रतिनिधियों ने कहा कि आरोपित कोटा डेयरी के अध्यक्ष श्रीलाल गुंजल कोटा उत्तर के विधायक प्रहलाद गुंजल का भाई है। विधायक के दबाव में पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
समाज के प्रतिनिधियों ने तालेड़ा पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते उच्चाधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपने की मांग की है। बैठक में समाजसेवी राजेन्द्र सुमन ने बंशीलाल के खुदखुशी करने के समूचे मामले की जानकारी दी। मृतक के पिता ने कहा कि तालेड़ा पुलिस आरोपितों के दबाव में काम कर रही है। सुसाइड नोट को ही नहीं मान रही।
माली समाज ने एक स्वर में मृतक के पिता को आश्वस्त किया कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, समाज चैन से नहीं बैठेगा। यदि 58 घंटे में चेयरमैन व अन्य आरोपितों की गिरफ्तार नहीं हुई तो बूंदी में पड़ाव डाला जाएगा।
बैठक में सीता भाटी, विपिन बरथुनिया, सुनील गहलोत, प्रीतम सैनी, अभिषेक सैनी, मिथलेश सुमन, नीरज सुमन, देवी शंकर, लटूर सैनी, बूंदी से सीता राम सैनी, शुभम सैनी, बूंदी के पार्षद ओम सैनी, बारां से भरत लाल सैनी, कौशल किशोर सुमन, मुकुट सुमन, सूरज सैनी, महावीर सुमन आदि मौजूद थे।