
बस स्टैण्ड पर नहीं यात्री प्रतीक्षालय, घंटों धूप में करना पड़ रहा बस का इंतजार
भण्डेड़ा. बांसी गांव में बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर आने जाने के लिए लम्बे समय तक खड़े रहते हुए बस के आने का इंतजार करना पड़ता हैं। यहां पर यात्री प्रतीक्षालय के नही होने से इधर उधर भटकते रहते है।
जानकारी के अनुसार बांसी गांव से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों का यहां आना जाना लगा रहता है। बस नहीं आने तक लोगों को यहां-वहां बैठकर बस का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों का कहना था कि यहां पर चालीस वर्षों से बस स्टैण्ड के यहीं हालात बने हुए है।यात्री प्रतिक्षालय बने तो दो दर्जन से अधिक गांवो से आवागमन करने वाले यात्रियों का इसका लाभ होगा।
इधर ग्राम पंचायत का कहना है की कस्बे में बस स्टैंड पर यात्रियों की लम्बे समय से इस समस्या को देखते हुए तालाब की पाल पर यात्री प्रतिक्षालय के लिए चारदीवारी, शौचालय, पानी की टंकी बैठने के लिए बेंचे सहित कार्य स्वीकृत है। जल्द ही कार्य को पूर्ण करवा दिया जाएगा। बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
Updated on:
15 Apr 2019 08:41 pm
Published on:
15 Apr 2019 08:41 pm
