4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठी छोटीकाशी

भगवान महावीर जयंती के मौके पर बुधवार को भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Apr 17, 2019

bhagavaan mahaaveer ke jayakaaron se goonj uthee chhoteekaashee

भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठी छोटीकाशी

बूंदी. भगवान महावीर जयंती के मौके पर बुधवार को भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमें जैन समाज के लोग भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा दोपहर को शहर के मल्लाशाह मंदिर से शुरू हुई। जिसमें ऊंट, घोड़े, ऊंट गाड़ी व मशक बैंड शामिल था। यात्रा में महिला जय घोष आकर्षण का केंद्र रहा। सजे धजे रथ में विराजमान भगवान के दर्शनों के लिए शहर के लोग उमड़ पड़े। यात्रा में जैन समाज के लोग पंक्तिबद्ध होकर भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा शहर के ऊपरला बाजार, नाहर का चौहटï्टा, तिलक चौक, सदर बाजार, चौमुखा बाजार, नागदी बाजार, मीरागेट, अहिंसा सर्किल, इंद्रा मार्केट होते हुए चौगान जैन मंदिर में पहुंची। जहां भगवान का कलषाभिषेक व शांतिधारा हुई। शोभायात्रा का शहर में कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं सुबह प्रभात फैरी व वाहन रैली निकाली गई। उसके बाद रात को महाआरती में जैन समाज के लोग शामिल हुए।