
भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रक्तदान शिविर में बूंदी जिला कलक्टर ने दिखाया हौसला, रक्तदान कर दिया यह संदेश
भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रक्तदान शिविर में बूंदी जिला कलक्टर ने दिखाया हौसला, रक्तदान कर दिया यह संदेश
बूंदी.महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में सोमवार को बूंदी में भारतीय जैन संगठना की ओर से यहां रेडक्रॉस सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दोपहर साढ़े बारह बजे तक ३० यूनिट रक्तदान हो चुका है। शिविर में दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंचे हैं। महोत्सव के उपलक्ष्य में रक्तदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं ने भी पहुंचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर बतौर अतिथि पहुंची जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने भी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। साथ ही उन्होंने भी रक्तदान किया। यहां जिला कलक्टर ने कहा कि रक्तदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। जिससे कि लोगों की मदद हो सके।इस अवसर पर बूंदी के पुलिस उप अधीक्षक समदर सिंह, संगठन के अध्यक्ष महेश पाटोदी, त्रिलोक जैन आदि सहित कई जने मौजूद हैं।
Published on:
15 Apr 2019 01:22 pm
