15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी: पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी; प्रेस प्रसंग का बताया जा रहा मामला

युवती पेड़ पर लटकी हुई मिली, जबकि युवक का शव फंदा टूटने से नीचे गिर गया।

less than 1 minute read
Google source verification
bundi news

Photo- Patrika

बून्दी के बरूंधन गांव में गुरुवार देर रात एक युवक और युवती ने एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवती पेड़ पर लटकी हुई मिली, जबकि युवक का शव नीचे पड़ा हुआ मिला। पेड़ पर फंदा लटका हुआ था। युवक का शव फंदा टूटने से नीचे गिर गया।

शुक्रवार सुबह राहगीरों ने देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी। तालेड़ा थानाधिकारी अजीत बारडोलिया पहुंच कर मौके का जायजा लिया। दोनों को शवों को बरामद कर नजदीकी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

थानाधिकारी ने बताया कि सूरज कालबेलिया (18) व खुशबू नायक (20) के शव मिले हैं। युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। पेड़ पर रस्सी का फंदा टूटा हुआ था। दूसरी डाल पर खुशबू नायक लटकी हुई मिली। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। अनुसंधान में आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टया दोनों के प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : लग्न टीका के दौरान हुई कहासुनी, फिर क्या… लड़के वालों ने लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; जानें पूरा माजरा