
#breaking news: अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, पिता की मौत पुत्री गंभीर घायल
बूंदी. बूंदी सथूर के निकट सोमवार को बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बाइक पर सवार पिता की मौत हो गई वहीं पुत्री गंभीर घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार मृतक कोटा खड़े गणेश जी निवासी है। बाइक पर सवार होकर पिता पुत्री देवली से जा रहे थे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे में पिता रामकिशन प्रजापत 62 की मौत हो गई वही रेखा प्रजापत गम्भीर घायल है। जिसका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सुचना दी। हादसे बाद परिजनों का बुरा हाल है।
Published on:
11 Jun 2018 01:09 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
