4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंद की कॉलेज को सरकारी करने की आवाज

कॉलेज को सरकारी कराने की मांग को लेकर शुरू की गई राजस्थान पत्रिका की मुहिम का असर अब गांवों तक भी पहुंच गया।
2 min read
Google source verification
buland kee kolej ko sarakaaree karane kee aavaaj

बुलंद की कॉलेज को सरकारी करने की आवाज

-उत्साह से निकाली तिरंगा रैली
देई. नैनवां. कॉलेज को सरकारी कराने की मांग को लेकर शुरू की गई राजस्थान पत्रिका की मुहिम का असर अब गांवों तक भी पहुंच गया। मंगलवार को उपखंड के देई कस्बे में भी कॉलेज को सरकारी कराने की मांग को लेकर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में कस्बे के सभी समुदाय के लोगों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के एलकेजी से लेकर एमए तक के विद्यार्थी हाथ में तिरंगा थामे चलते रहे। रैली का कस्बे में पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत भी किया। रैली के आगे बैण्ड देश भक्ति के गीतोंं की स्वर लहरियां बिखेरता चल रहा था। उसके पीछे छात्र-छात्राएं तीन विशालकाय तिरंगों को लहराते चल रहे थे।
नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन
तिरंगा यात्रा सुबह पौने दस बजे क्षेमकारी माता परिसर से रवाना होकर बस स्टैण्ड, गढ की टेक, सदर बाजार, चारभुजा चौक, लोहड़ी चौहटी से घासभैरू चौक, बूंदी रोड होती हुई नायब तहसील कार्यालय पर पहुंची। यहां मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। आजाद फोर्स जिला संगठन मंत्री हेमन्त बैरवा ने बताया कि रैली में गोलू योगी, युवा मोर्चा भाजपा अध्यक्ष सुनील जैन, देव सेना हिण्डोली विधानसभा अध्यक्ष लोकेश गुर्जर, मुकेश सैनी, विजेन्द्र शर्मा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आशीष बैरवा, पंचायत प्रमुख दिनेश नागर, किशन पंडित आदि मौजूद थे।
झांकी के साथ निकली तिरंगा रैली
देई. क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिटेक्टिव के तत्वावधान में मंगलवार को कस्बे में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाचार्य प्रहलाद मीणा व व्याख्याता मदनमोहन चित्तौडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्थान चेयरमैन अध्यक्ष हनुमान गौड़ ने बताया कि रैली के बाद सामूहिक राष्ट्रगान आयोजित हुआ। रैली में भारत माता की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। मिस्त्री मार्केट मे युवाओं ने शर्बत पिलाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
केशवरायपाटन. कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत माता के जयकारों के साथ कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। देश भक्ति के जयकारों के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सी.एल. प्रेमी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से यात्रा रवाना की। कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों में हाथों में तिरंग लहराते हुए चल रहे थे। यात्रा स्कूल से शुरू होकर मुख्य बाजार, केशव मंदिर मार्ग होती हुई सीएडी कॉलोनी के सामने पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुरली मीणा, आरिफ गौरी, राजेन्द्र शर्मा, पार्षद पंकज पाण्डे, अब्दुल अजीज, पूर्व पार्षद जफर शरीफ आदि शामिल थे।