12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

22 राजपत्रित अधिकारी व 220 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

जिला मुख्यालय के सरकारी दफ्तरों के हाल जानने प्रशासनिक सुधार विभाग जयपुर की टीम बुधवार को बूंदी पहुंची तो पोल खुल गई। टीम को जांच में 22 राजपत्रित अधिकारी एवं 220 कर्मचारी गैर हाजिर मिले।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 18, 2021

22 राजपत्रित अधिकारी व 220 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

22 राजपत्रित अधिकारी व 220 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

22 राजपत्रित अधिकारी व 220 कर्मचारी मिले गैर हाजिर
प्रशासनिक सुधार विभाग के दल ने किया निरीक्षण
बूंदी. जिला मुख्यालय के सरकारी दफ्तरों के हाल जानने प्रशासनिक सुधार विभाग जयपुर की टीम बुधवार को बूंदी पहुंची तो पोल खुल गई। टीम को जांच में 22 राजपत्रित अधिकारी एवं 220 कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
निरीक्षण से टीम के सामने यह स्पष्ट हो गया कि इन दिनों सरकारी दफ्तरों में लोग सिर्फ चक्कर काट रहे, उन्हें जिम्मेदार तय समय पर नहीं मिल रहे। दल सुबह ही यहां पहुंच गया था, जिन्होंने सरकारी दफ्तरों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों को कई सीटें खाली मिली। बाद में उपस्थिति रजिस्टर से जानकारी जुटाई। टीम के दफ्तरों में पहुंचने के बाद हडक़ंप मच गया। कई अधिकारी और कर्मचारी फिल्ड में होने की बात कहते रहे। एक सरकारी दफ्तर में तो पूछते ही एक कर्मचारी ने कह दिया कि सा’ब अभी आते ही होंगे। जब उसे पता चला कि प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम है तो बगले झांकते रहा। टीम राजकीय कार्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख शासन सचिव के निर्देश पर पहुंची थी। शासन सहायक सचिव के.के. मंगल की अगुवाई में टीम ने बूंदी मुख्यालय स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूंदी स्थित कार्यालयों में 58 राजपत्रित अधिकारियों में 22 अधिकारी अनुपस्थित पाए। 220 कर्मचारी अनुपस्थित पाए। अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा तैयार कर विभाग के प्रमुख शासन सचिव अश्विनी भगत के निर्देश पर आगे की कार्रवाई करने के लिए लिखेंगे। निरीक्षण दल में अनुभाग अधिकारी मांगीलाल मीणा, जांच अधिकारी मोहम्मद वकील एवं राहुल मीणा शामिल थे।