डाबी. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा द्वारा आरएसएस के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में शुक्रवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने डोरा में कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले के साथ प्रदर्शन किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा डाबी मण्डल अध्यक्ष अर्पित भाट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। भाट ने कहा की डोटासरा ने कुछ दिनों पहले सार्वजनिक मंच से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जिस प्रकार की अभद्र टिप्पणी की वह दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। संघ राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए कार्य करता है।
भाजयुमो डाबी मण्डल कार्यकर्ताओं ने बेबुनियाद बयान को वापस लेने व सार्वजनिक मंच से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान भाजपा मण्डल महामंत्री पप्पू लाल भाट, जाल्या बंजारा, महेंद्र बंजारा, खेमराज भील, बुद्धि प्रकाश भाट, जगदीश, मनोज भाट, भंवर लाल, सोनाराम, खेमराज मेवाड़ा, शंकर भील सहित अन्य मौजूद रहे।