
बूंदी के जिला कलक्टर होंगे अन्तर सिंह नेहरा...पढ़ें नए कलक्टर का बायोडाटा
बूंदी के जिला कलक्टर होंगे अन्तर सिंह नेहरा...पढ़ें नए कलक्टर का बायोडाटा
बूंदी. राज्य सरकार ने रविवार को किए तबादलों में 55 वर्षीय अन्तर सिंह नेहरा को बूंदी जिला कलक्टर के पद पर लगा दिया।नेहरा अभी बांसवाड़ा के जिला कलक्टर थे। मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव रहे अंतरसिंह नेहरा को सितम्बर माह में बांसवाड़ा का कलक्टर लगाया था। पांच माह के कार्यकाल को देखकर राज्य सरकार ने नेहरा को उनकी इच्छा के अनुरूप बूंदी जिला दिया। कलक्टर अंतरसिंह नेहरा की वर्ष 2009 में आरएएस से आइएएस में पदोन्नति हुई थी। बतौर आरएसएस नेहरा ने पहला काम एचसीएम रीपा जयपुर में 198 9 में अंडर ट्रेनिंग शुरुआत की। जिसके बाद वह नागौर के लाडनूं में विकास अधिकारी के पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने बाड़मेर में सीडीपीओ के साथ विभिन्न जिलों में एसडीएम, सीइओ, एडीएम, ऊर्जा विभाग में निजी सचिव, आरटीओ, आबकारी, डिप्टी कमिश्नर जेडीए जयपुर, के पदों पर काम किया। दो बार मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव भी रहे। बूंदी कलक्टर लगाए नेहरा की शुरुआत से ही कोशिश रही कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया जाए।
Published on:
09 Feb 2020 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
