6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नल बहादूर सिंह का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय

बूंदी जिला क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति के तत्वावधान में सोमवार को शहर के नैनवां रोड पर स्थित समाज के निर्माणाधीन अमरकंवर बालिका छात्रावास में बूंदी के पूर्व शासक कर्नल बहादुर सिंह की

2 min read
Google source verification
कर्नल बहादूर सिंह का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय

कर्नल बहादूर सिंह का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय

बूंदी. बूंदी जिला क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति के तत्वावधान में सोमवार को शहर के नैनवां रोड पर स्थित समाज के निर्माणाधीन अमरकंवर बालिका छात्रावास में बूंदी के पूर्व शासक कर्नल बहादुर सिंह की 100वीं जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान समाज की शिक्षा व राजनीतिक प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि कोटा-बूंदी के पूर्व सांसद इज्यराज सिंह थे। अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि राजपूत सोशल वॉरियर्स संस्थान की महिला जिलाध्यक्ष चंद्रावती कंवर, नैनवां नगर पालिका चेयरमैन मधु कंवर, रानी रोहिणी फाउंडेशन की अध्यक्ष रोहिणी कुमारी व कापरेन पूर्व ठिकाने के सदस्य बलभद्र सिंह थे। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सिंह ने कहा कि बदलते तकनीकी युग व आधुनिकता की दौड़ में राजपूत समाज को अपनी संस्कृति व संस्कारों को नहीं छोडऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि बहादुर सिंह हाड़ा के प्रभाव का ही नतीजा रहा कि राजस्थान 1980 तक सबसे अधिक बाघ होने का गौरव बूंदी जिले को प्राप्त हुआ। वह पर्यावरण प्रेमी शासक थे। अन्य वक्ताओं ने भी कर्नल के जीवन को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। समारोह में जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह राणावत ने स्वागत भाषण व कोषाध्यक्ष भंवर सिंह हाड़ा ने आय-व्यय का लेखा- जोखा प्रस्तुत किया।
समिति सचिव हरिराज सिंह हाड़ा ने प्रतिवेदन रखा। इससे पहले बहादुर सिंह सर्किल स्थित कर्नल बहादुर सिंह की प्रतिमा पर समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से माल्यार्पण किया गया। इस दौरान समिति सहसचिव नंद सिंह हाड़ा, जनक सिंह, जोधराज सिंह सोलंकी, नैनवां तहसील अध्यक्ष भवानी सिंह सोलंकी, छात्रावास वार्डन दयाल सिंह हाड़ा, आनंदराज सिंह हाड़ा, भूपेंद्र सिंह नेगढ़, रेणु हाड़ा, नारायण सिंह आदि मौजूद थे। संचालन ओमराज सिंह हाड़ा ने किया। समिति अध्यक्ष बलराज सिंह खींची ने आभार जताया।

गढ़ पैलेस को निहारा
जयंती पर देशी व विदेशी सैलानियों के लिए बूंदी गढ़ पैलेस में नि:शुल्क प्रवेश रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने गढ़ पैलेस को निहारा। शहनाई बजाई गई। गढ़ प्रबंधक जेपी शर्मा ने बहादुर सिंह की जीवन पर प्रकाश डाला।