
covid guide line : बूंदी जिले में लगातार सामने आ रहे पॉजिटिव, सरकार की गाइड लाइन पर बरतने लगे सख्ती
covid guide line : बूंदी जिले में लगातार सामने आ रहे पॉजिटिव, सरकार की गाइड लाइन पर बरतने लगे सख्ती
बूंदी. कोविड प्रसार को रोका जाने के लिए सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने कठौर कदम उठाने शुरू कर दिए। बाजार रात 8 बजे बंद करा दिए गए। अब बिना मास्क निकलने वालों पर भी सख्ती बरती जाएंगी। बूंदी जिले में मंगलवार को 24 और कोविड पॉजिटिव रोगी मिलने की पुष्टि हुई। इनमें 23 बूंदी शहर और 1 हिण्डोली का बताया। बाजार को निर्धारित समय पर बंद किए जाने के लिए पुलिस के गश्ती दलों ने पहुंचकर मुनादी की। लगातार बढ़ते मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा दी। ऐसे में अब अधिक सावचेती बरतने की आवश्यकता हो गई। कार्यक्रमों में उपस्थिति निर्धारित किए जाने के बाद कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। मंगलवार को भी जिले में प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों से समझाइश की। कुछ स्थानों पर सख्ती भी बरती गई।
सीमित कार्यक्रमों के साथ मनेगा गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस समारोह इस बार कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत सीमित स्वरूप में मनाया जाएगा। जिला कलक्टर रेणु जयपाल की अध्यक्षता में बैठक की जिसमें कोरोना की तीसरी लहर के चलते विद्यार्थियों को आयोजन से दूर रखने का निर्णय किया। साथ ही ऐसे कार्यक्रम भी नहीं किए जाएंगे जिनमें अधिक संख्या हो। जो भी कार्यक्रम होंंगे वे सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए किए जाएंगे। समारोह में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। राष्ट्रगान एवं सामूहिक गान की प्रस्तुति होगी।
बूंदी चौथ माता मेला नहीं भरेगा, दर्शनार्थियों का प्रवेश एवं दर्शन बंद रहेगा
कोविड के बढ़ते मामलों के बाद चौथ माता मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष, सदस्यों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में चौथ माता मेले को निरस्त किया गया। बैठक में जिला कलक्टर रेणु जयपाल मौजूद रही। बैठक में किए निर्णय के अनुसार 20 से 22 जनवरी तक आयोजित होने वाले मेले को कोविड के नए वैरियंट ऑमिक्रॉन के संक्रमण से मानव स्वास्थ्य को बचाने के लिए इस वर्ष आयोजित नहीं किए जाने का निर्णय किया। इस अवधि में दर्शनार्थियों के लिए मंदिर में प्रवेश, दर्शन पूरी तरह से बंद रहेगा। केवल मंदिर प्रबन्धन समिति (सीमित सदस्य) ही पूजा, अर्चना करेंगे।
एक्टिव केस की संख्या बढकऱ 66 हो गई
मंगलवार को जिले में 24 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढकऱ 66 हो गई। बूंदी में 23 और एक हिण्डोली में पॉजिटिव निकला। बूंदी शहर में जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड, तिलक चौक, पुलिस लाइन, केसरी सिंह नगर, सिलोर रोड, तिरुपति विहार, पुरानी कोतवाली, देवपुरा, महावीर कॉलोनी, गुरुनानक कॉलोनी, धाबाइयों का नयाचौक, नाहर का चोहट्टा, इंद्रा कॉलोनी, आचार्य कॉलोनी, कोटा रोड, मोची बाजार में संक्रमित मिले।
Published on:
12 Jan 2022 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
