6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : जर्जर व सफाई विहीन नहरों से कैसे पहुंचेगा पानी, किसान चिंतित

नोताडा.फसल कटाई का कार्य के साथ साथ ही किसान अब दूसरी फसल की तैयारी के लिए खेत तैयार करने में जुट गए है

Google source verification

नोताडा. फसल कटाई का कार्य के साथ साथ ही किसान अब दूसरी फसल की तैयारी के लिए खेत तैयार करने में जुट गए है, लेकिन किसानों कि जीवनदायिनी कहलाई जाने वाली कई नहरों की अभी तक साफ सफाई नहीं होने से किसान ङ्क्षचतित नजर आ रहे हैं। डपटा रामगंज माइनर के हालात बहुत खराब हो रहे हैं। इस माइनर के अध्यक्ष लखन मीणा ने बताया कि नहर में गाजर घास व बम्बूल उगे हुए हैं तथा नहर की जगह जगह दीवार क्षतिग्रस्त होकर उसके पत्थर नहर के अंदर ही पड़े हुए हैं। मीणा ने बताया की दीवार क्षतिग्रस्त होने की वजह से नहर का पानी रिसाव होकर खेतों में चला जाता है पिछले वर्ष भी करीब दौ सौ बीघा खेतों में पानी चला गया था।

उधर, रघुनाथपुरा नाले से आगे अभी तक भी सफाई का कार्य नहीं हुआ। सहकारी समिति के अध्यक्ष योगेश मीणा ने बताया की डिस्ट्रीब्यूटरी पर रघुनाथपुरा नाले के आगे अभी कुछ दिनों पहले नहर की दीवार टुटकर नहर में गिर गई थी, जिसके पत्थर नहर में पड़ें हुए हैं।

सफाई कार्य नरेगा के माध्यम से होना था, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण नरेगा के नए कार्य जनरेट नहीं हो पा रहे हैं। फिर भी पानी चलने से पहले क दो दिन में जेसीबी लगवाकर नहरों में पड़े पत्थरों को निकलवाया जाएगा तथा बबूलों की साफ सफाई करवाई जाएगी, ताकी किसानों को पानी में कोई परेशानी ना आए।
कन्हैयालाल मीणा, सहायक अभियंता सीएडी लबान