11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम की संस्कृति से रूबरू होंगे सरकारी विद्यालयों के बच्चे, यह होगी गतिविधियां

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के बच्चों को अब उत्तर पूर्वी भारत के ‘असम’ की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। यही नहीं बच्चों को असम की वेशभूषा, खान-पान सहित लोक नृत्य, लोक वाद्य आदि की जानकारी भी दी जाएगी।

2 min read
Google source verification
असम की संस्कृति से रूबरू होंगे सरकारी विद्यालयों के बच्चे, यह होगी गतिविधियां

असम की संस्कृति से रूबरू होंगे सरकारी विद्यालयों के बच्चे, यह होगी गतिविधियां

बूंदी. प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के बच्चों को अब उत्तर पूर्वी भारत के ‘असम’ की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। यही नहीं बच्चों को असम की वेशभूषा, खान-पान सहित लोक नृत्य, लोक वाद्य आदि की जानकारी भी दी जाएगी। यह होगा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अन्तर्गत। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ वर्षभर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक विद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब का गठन किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त प्रारंभिक शिक्षा निदेशक (प्रशासन) अशोक सांगवा ने जारी किए हैं।


कार्यक्रम के तहत राजस्थान राज्य के साथ युगम राज्य के रूप में द्मअसमद्य राज्य को रखा गया है। इसी के तहत प्रदेश के बच्चों को युग्म राज्य असम से परिचित कराया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने, देश की भावी पीढ़ी को सुसंस्कारित करने एवं देश की संस्कृतियों, रीति-रिवाजों, परम्पराओं, वेशभूषा आदि का आदान-प्रदान कर एक राज्य से दूसरे राज्य के साथ सम्पर्क स्थापित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया जाएगा।

भाषाओं का सामान्य परिचय हो सके
मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय द्वारा भारत की सांस्कृतिक, साहित्यिक, भाषायी अनेकताओं में एकता को समाहित करने के लिए भाषा संगम कार्यक्रम प्रारंभ किया। इस कार्यक्रम की क्रियान्विति के लिए देश की 22 भाषाओं के वाक्य प्रतिदिन विद्यालयों की प्रार्थना-सभा में प्रभारी शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को पढकऱ सुनाया जाएंगे।

यह होंगे कार्यक्रम
सभी विद्यालयों (राजकीय/ निजी) में एक भारत श्रेष्ठ भारत की क्रियान्विति कराई जाएगी।
युग्म राज्य असम के साथ स्कूलों को जोडऩा एवं विचित्र वेशभूषा का आयोजन कराना।
प्रतिवर्ष एक भारत श्रेष्ठ भारत की 3-4 गतिविधियां स्कूल स्तर पर कराई जाएगी।
प्रत्येक विद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए नोडल शिक्षक नियुक्त किया जाएगा।
भाषा संगम कैंपेन में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाए।
राजस्थान एवं असम के लोक नृत्य, घूमर एवं बीहू आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के 2-5 मिनट के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रेषित कराए जाएंगे।
दो दिसंबर को असम राज्य स्थापना दिवस एवं 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस पर वर्चुअल मोड पर उत्सव आयोजन किया जाएगा।
जल शक्ति अभियान एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता
विद्यालय प्रार्थना सभा व अन्य साप्ताहिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के द्वारा नवाचार अन्तर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के माध्यम से बालक-बालिकाओं में भाषाओं का ज्ञान अभिवृद्धि करने के लिए विस्तृत कार्यक्रम विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। इसकी मॉनिटङ्क्षरग पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इस गतिविधि से भाषाओं में समन्वय स्थापित होगा।
सतीश जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी (मा.), बूंदी