बूंदी. लोकतंत्र के उत्सव पर शनिवार को ठिठुरती सर्दी में भी मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। हर मतदान केन्द्र पर सूरज की पहली किरण निकलने से पहले मतदाताओं की कतारें लग गई है। पहली बार ऐसा उत्साह देखा गया है कि महिलाएं और या बुर्जुग, युवा सभी मतदान करने को लेकर आतुर दिखे। सुबह नौ बजे तक तो मतदान केन्द्रों की जगह ही छोटी पड़ गई और सडक़ों तक कतारें पहुंच गई। मतदाताओं के अपार उत्साह को देखते ही बन रहा था। मतदान केन्द्र पर बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओं को सहयोग स्काउट गाइड एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करते नजर आए।
बूंदी जिले में सुबह 9 बजे तक 10.38 प्रतिशत मतदान हुआ । हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में 12.12 प्रतिशत मतदान हुआ । केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में 10.19 प्रतिशत मतदान हुआ 7 बूंदी विधानसभा क्षेत्र में 9 प्रतिशत मतदान हुआ।