
गोठड़ा से भवानीपुरा 8 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी
गोठड़ा से भवानीपुरा 8 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी
सैकड़ों लोगों के बचेगा धन व समय
हिण्डोली . क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोठड़ा से भवानीपुरा तक आठ किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत हरी झंडी मिल गई है। निर्माण विभाग के अधिकारी 3 दिसंबर से पहले सडक़ के प्रस्ताव तैयार कर जयपुर भिजवाएंगे। इससे सैकड़ों ग्रामीणों को गोठड़ा क्षेत्र से दबलाना क्षेत्र में आवाजाही में काफी दूरी व समय बचेगा। जानकारी के अनुसार गोठड़ा के दबलाना जाने के लिए लोगों को मेंडी, गोरस्या का खेड़ा होते हुए लंबे रास्ते से गुजरना पड़ता है। शनिवार को गोठड़ा से भवानीपुरा तक 8 किलोमीटर सड़क के प्रस्ताव के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत हरी झंडी मिल गई हैं। जिसके प्रस्ताव बनाने का कार्य निर्माण विभाग के अभियंताओं ने शुरू कर दिया है एवं 3 दिसंबर को जयपुर में सबमिट किया जाएगा ।
निर्माण विभाग के अभियंताओं का कहना है कि पहले भी इस रोड को बनाने के लिए साढ़े पांच किलोमीटर की स्वीकृति मिली थी, लेकिन ढाई किलोमीटर का रास्ता बच गया था। ऐसे में दोबारा इसको उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए तो उन्होंने 8 किलोमीटर के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के आदेश दिए हैं।
दबलाना से गोठड़ा 8 किलोमीटर रास्ता खराब है व बीच में दो-तीन खाळ होने से उसमें पानी भरा रहता है। ऐसे में दबलाना से गोठड़ा जाने के लिए लोगों को लंबे रास्ते से आवाजाही करनी पड़ती है। इस सड़क का प्रधानमंत्री योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर जयपुर भिजवाए जा रहे हैं। जिसे जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।
गोविंद मिश्रा, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग हिण्डोली।
आजादी के बाद से ही भवानीपुरा से गोठड़ा सडक़ की मांग उठती आ रही हैं। सड़क सर्वे करवाकर अधिकारियों को प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। इस सड़क का निर्माण कार्य को जल्द हरी झंडी मिल जाएगी एवं दबलाना गोठड़ा के लोगों को आवाजाही में सुगमता रहेगी।
अशोक चांदना, राज्यमंत्री।
Published on:
29 Nov 2021 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
