
खोया हुआ नूर लौटाया : देशी-विदेशी पर्यटक पहली बार देखेंगे बूंदी महल का झूला चौक
खोया हुआ नूर लौटाया : देशी-विदेशी पर्यटक पहली बार देखेंगे बूंदी महल का झूला चौक
जीर्णोद्धार के पांच माह बाद खोला, अब पूरा किला घूम सकेंगे
बूंदी. गत 5 माह से बंद बूंदी का तारागढ़ फोर्ट सोमवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया। गढ़ में जीर्णोद्धार के कार्य करवाए गए। इस पर अब तक करीब 25 लाख रुपए खर्च हो चुके। इसमें हाथीपोल, नोठान, बारादरी, रतन दौलत, छत्र महल, बादल महल, जनाना महल, झूला चौक का जीर्णोद्धार कराया गया। जीर्णोद्धार के बाद फोर्ट के कई हिस्सों को पर्यटकों के लिए खोला गया।
कोविड-19 की एडवाइजरी के साथ कि फोर्ट में प्रवेश दिया जाएगा। फोर्ट में रंग रोगन करवाकर पुराने चित्रों को पुनर्जीवित करने का काम शुरू कर दिया। परिसर में लगाया गार्डन जल्द हरा-भरा दिखेगा।
यह पहली बार देखेंगे
महल में झूला चौक और जनाना महल आजादी के कुछ ही वर्षों बाद बंद हो गया था। जिसे देशी-विदेशी पर्यटक देख नहीं सके। इस झूले मेंं जनाना महल के निकट स्थित इस झूले में रानियां झूलती थी। जीर्णोद्धार के बाद अब इसे खोल दिया।
छत्र महल की छत से फूल महल, बादल महल देखते हुए झूला चौक देख सकेंगे। जनाना महल से हाथी पोल के पास टूरिस्टों को निकाला जाएगा। यह सारा काम बूंदी के भानेज भंवर जितेन्द्र सिंह की देखरेख में हुआ।
जे.पी. शर्मा, प्रबन्धक, राजमहल
Published on:
18 Aug 2020 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
