12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी अलोद मेण्डी रोड के फिरेंगे दिन, बीस करोड़ रुपए की मिली वित्तीय स्वीकृति

हिण्डोली क्षेत्र के बूंदी , दलेलपुरा अलोद तक सडक़ सुदृढ़ीकरण चौड़ाईकरण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 20 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी हैं।

2 min read
Google source verification
बूंदी अलोद मेण्डी रोड के फिरेंगे दिन, बीस करोड़ रुपए की मिली वित्तीय स्वीकृति

बूंदी अलोद मेण्डी रोड के फिरेंगे दिन, बीस करोड़ रुपए की मिली वित्तीय स्वीकृति

हिण्डोली. हिण्डोली क्षेत्र के बूंदी , दलेलपुरा अलोद तक सडक़ सुदृढ़ीकरण चौड़ाईकरण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 20 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी हैं। जानकारी के अनुसार वर्षों से बूंदी अलोद मार्ग की स्थिति बड़ी खराब थी। यहां पर बरसों से सडक़ निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के पानी के कटाव से सडक़ टूटकर छोटी हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशान हो रही थी। हिण्डोली विधायक एवं राज्य मंत्री अशोक चांदना के प्रयास से बूंदी दलेलपुरा, आलोद मार्ग को मुख्यमंत्री बजट में लेकर यहां पर 20 करोड़ स्वीकृत करवाएं। जिसकी सार्वजनिक निर्माण विभाग ने वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इसी के साथ बरसों से जर्जर सडक़ के दिन फिरेंगे। सडक़ की वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही क्षेत्र के डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों के लोगों में खासी हर्ष व्याप्त हो गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बेंदी, दलेलपुरा, अलोद रोड का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य एमडी आर बावन सत्रह किलोमीटर लंबाई के लिए बीस करोड़ खर्च होंगे। जिसकी वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो गई हैं। कुछ ही दिनों बाद टेंडर शुरू होने के बाद सडक़ निर्माण कार्य करवाया जाएगा। गोरतलब है कि इस मामले को राजस्थान पत्रिका ने भी प्रमुखता से उठाया था।
बूंदी,दलेलपुरा,अलोद मार्ग की चौड़ाई करण व सुदृढ़ीकरण की मांग लगातार जनप्रतिनिधि व ग्रामीण करते आ रहे थे। जिस पर उन्होंने व्यक्तिश मुख्यमंत्री से मिलकर मांग रखी एवं मुख्यमंत्री बजट घोषणा में सडक़ निर्माण का कार्य लिया। सडक़ निर्माण के लिए ?20 करोड़ स्वीकृत हो गए हैं। आधे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
अशोक चांदना, राज्य मंत्री एवं विधायक हिंडोली।
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बूंदी दलेलपुर से अलोद तक सत्रह किमी सडक़ के लिए 20 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है ।अब शीघ्र ही टेंडर जारी होने के बाद सडक़ निर्माण कार्य शुरू होगा।
गोविंद मिश्रा , सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग हिण्डोली ।
डेढ़ दशक से बालों से थोड़ा तक जाने वाली सडक़ के हाल बुरे थे। कई बार सडक़ दुर्घटना हुई। एक वाहन भी चलाना मुश्किल रहता था। अब सडक़ की चौड़ाई व सुदृढ़ीकरण होने के बाद यहां पर आवागमन के साधन बढेगे ।
केसरी लाल यादव , पूर्व उपसरपंच ग्राम पंचायत आरसी खेड़ा।