
अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रही मंडी, वाहनों की लगी कतारे
रामगंजबालाजी. कुंवारती कृषि उपज मंडी में उपज का लदान नहीं होने के चलते मंगलवार को मंडी अव्यवस्थाओं के भेंट चढ़ गई।यहां पर सोमवार को बिकने आए माल का संपूर्ण लदान नहीं होने के चलते यहां पर उपज बेचने आए किसानों को लाइनों में खड़े रहकर दिनभर धक्के खाने पड़े।
जानकारी अनुसार यहां पर मंडी में सोमवार को लगभग सवा लाख धान की बोरी की आवक हुई, लेकिन यहां पर मंडी में आवक के अनुरूप खरीद किए गए माल का लदान नहीं होने से यहां पर मंडी के हालात बेकाबू रहे। मंडी में सोमवार रात को अपनी उपज बेचने आने वाले किसानों को मंगलवार को भी रात्रि तक प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ा।वहीं यहां पर खरीद किए गए माल की तुलाई के बाद में उसे संभालने वाले हम्मालों ने हाथ खड़े कर दिया।
हम्मालों ने बताया कि यहां पर सभी सडक़ों पर जाम के हालात पैदा होने के बाद यहां से मंडी लदान किए जाने वाले माल के वाहनों की निकासी नहीं हो सकी। ऐसे में यहां पर उपज बेचने आने वाले किसानों के वाहनों की सुरक्षा करने वाला कोई नहीं रहा।
मंडी से माल का लदान करके मिलों व गोदाम पर जाने वाले ट्रैक्टर चालकों पर ट्रक चालकों को यहां पर माल के वाहन भरने के बाद में निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा है।ऐसे में मंडी में धान की तुलाई के बाद हम्मालों ने माल को संभालने से मना कर दिया।हम्मालों द्वारा बोरियों का सम्भालने का कार्य बंद करने के बाद में किसान परेशान होते रहे। वहीं इस मामले को लेकर मंडी प्रशासन द्वारा किसानों की कोई सुनवाई नहीं किए जाने से किसानों ने आक्रोश
जताया है।
किसानों की माने तो मंडी प्रशासन द्वारा यहां पर खरीद किए जाने वाले माल के अनुरूप लदान की समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते यहां पर अपने उपज बेचने आने वाले किसानों को दो से तीन दिन तक के धक्के खाने पड़ रहे हैं।
Published on:
22 Nov 2023 12:23 pm
