नोताड़ा. कस्बे में चल रहे तीन दिवसीय तेजाजी महाराज मेले के दूसरे दिन रात्रि को मेला मंच पर जलझुलनी एकादशी के अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें राघव म्यूजिकल ग्रुप जयपुर द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। गायक कलाकार नितु सिंह नागौरी ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की बाद में आ गया हु बाबा तेरे दर इस दुनिया से हारके……, तेजाजी के मंदिर में मेलों भरीयों जोर को, बन्नों मारो चारभुजा को नाथ……., बांस की बांसुरी पे घन्नों इतरावें सरीखे भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस बाद गायक कलाकार सोनू बैरागी, कन्हैयालाल मीणा,सहीत अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतिया दी। भजनों के दौरान मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की झांकियां प्रदर्शित की तो श्रोता झुम उठे। बाद में राधा कृष्ण की झांकी के साथ फुलों की होली के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
दिन में हुई कब्बड्डी प्रतियोगिता
मेले में सुबह कब्बड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन भी जिसके बाद पहले दिन प्रतियोगिता में नो टीमों ने भाग लिया । जिनके बिच मुकाबले खेलेंगे