
अग्रवाल समाज की बैठक में गर्ग को अध्यक्ष बनाया, जिंदल का किया सम्मान
बूंदी. अग्रवाल समाज की बैठक रविवार को यहां अग्रसेन सेवा सदन संस्थान में हुई।
समाज के महामंत्री अशोक गर्ग (रम्मू) ने बताया कि आगामी महीने में अग्रसेन महाराज की जयंती 7 अक्टूबर को पिछले वर्ष की तरह कॉरोना गाइडलाइन की पालना के साथ मनाई जाएगी। समाज के सभी उपस्थित व्यक्तियों ने कोरोना काल में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए महेश जिंदल का सम्मान किया। संस्थान में सर्वसम्मति से बृजमोहन गर्ग को अध्यक्ष बनाया गया और आगामी जयंती की व्यवस्था संभलाई। समाज के नौरतमल गर्ग ने समाज उत्थान के लिए कार्यकारिणी की बैठक हर 5 वें रविवार को आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसका सभी ने समर्थन किया।
बैठक में समाज के गुलाब गर्ग, गणेश गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता, अशोक गर्ग, सुमित पटेल, केके पोद्दार, विमल गोयल, विमल गर्ग, शुभम गोयल आदि मौजूद थे।
बाणगंगा कुंड में डूबने से युवक की मौत
बूंदी. शहर के बाणगंगा कुंड में डूबने से रविवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ यहां नहाने गया था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जानकारी में जुटी रही। परिजनों के अनुसार युवक को तैरना आता था। सीआई सहदेव मीणा ने बताया कि पुरोहित गली निवासी 26 वर्षीय काव्यांश सिंह अपने दोस्तों के साथ बाणगंगा कुंड में नहाने गया था, वहां अचानक उसकी कुंड में डूबने से मौत हो गई। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
Published on:
27 Sept 2021 05:36 pm
