आकोदा. ग्राम पंचायत बडग़ांव में चल रहे महात्मा गांधी मनरेगा कार्य में पौधारोपण कार्य के लिए मस्टरोल जारी हुई थी। जिसका कार्य अभी प्रगति में है। इसमें 58 लेबर का नाम मस्टरोल में अंकित है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मेट द्वारा सभी श्रमिकों की उपस्थिति बता रखी है, लेकिन सम्मेला महादेव के स्थान पर कोई भी श्रमिक कार्य नहीं कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वहा पर आस पास से आदमियों को एकत्र कर उनका फोटो अपलोड किया जा रहा है, जिनका नाम मस्टरोल के अंदर भी नहीं है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत बडग़ांव राहुल वर्मा ने बताया फर्जी मस्टरोल के बारे में जानकारी नहीं है।