
केशवरायपाटन पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव कोरम के अभाव में गिरा
केशवरायपाटन. भाजपा व कांग्रेस के नाराज पार्षदों की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल कराड़ के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया।
बैठक में मात्र 17 पार्षद ही पहुंच पाए, जबकि अविश्वास प्रस्ताव पर 19 ने हस्ताक्षर कर जिला कलक्टर को दिया था। नगर पालिका सभागार में सोमवार को उपखंड अधिकारी दीपक महावर की अध्यक्षता में 12 बजे शुरू हुई बैठक पर कोरम पूरा नहीं होने पर अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। यहां सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो गई। प्रात: 11 बजे से ही पार्षद अपने अपने साधनों से पालिका भवन पहुंचे। दोपहर बारह बजे बाद बैठक में विचार विमर्श कर संख्या बल के आधार पर पालिका अधिनियम के तहत कोरम पूरा नहीं होने पर अविश्वास प्रस्ताव गिरा हुआ माना गया। महावर ने एक बजे परिणाम की घोषणा करने पर कांग्रेस खेमे में खुशी छा गई।
पालिका अध्यक्ष को हटाने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के नाराज पार्षद को अपने पाले में लाकर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। भाजपा व कांग्रेस के 19 पार्षदों ने जिला कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंप था। पालिका में 25 पार्षदों में वैसे 12 भाजपा, 9 कांग्रेस व 4 निर्दलीय पार्षद विजय हुए थे। कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने पर कांग्रेस ने निर्दलीय कराड़ को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई कर अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया था। अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा के 12, कांग्रेस के 7 पार्षदों ने हस्ताक्षर किए हैं। हस्ताक्षर करने वालों में दो भाजपा पार्षदों ने बैठक में नहीं पहुंचे। पार्षद भानु नामा एंबुलेंस से पालिका भवन पहुंचे।
असंतुष्टों में बिखराव का मिला लाभ
नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल कराड को हटाने के लिए भाजपा कांग्रेस के असंतुष्ट पार्षदों ने विश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस अविश्वास प्रस्ताव पर पहले 26 फरवरी को चर्चा होनी थी, लेकिन उस दिन भी पार्षद पूरे नहीं पहुंच पाए थे। पार्षदों की संख्या कम होने पर उपखंड अधिकारी भी नहीं पहुंचे, जिससे बैठक को निरस्त करना पड़ा। इस बैठक के बाद जिला कलक्टर ने 11 मार्च का समय दिया था, जिस पर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इस बार असंतुष्ट पार्षदों के खेमा बंदी नहीं हो पाई, जिससे पार्षद बिखरे हुए रहे। इसका फायदा पालिका अध्यक्ष को मिला। पालिका अध्यक्ष अपने 6 सदस्यों के साथ से गायब रहे। भाजपा पार्षद मदन पचेरवाल उज्जैन पारिवारिक कार्यक्रम होने की बात कह कर नहीं आए। भाजपा पार्षद मुकेश शर्मा ने शहर सेबाहर होना बताया। असंतुष्ट पार्षदों में 10 भाजपा व 7 कांग्रेस के है।
बच गई कन्हैया लाल की कुर्सी
नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैया लाल कराड ने सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पर विजय पाने के बाद भाजपा खेमा में मायूसी छा गई। यहां पर अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले दो पार्षद गायब रहे। नगर पालिका में प्रतिपक्ष नेता मदन पचेरवाल व मुकेश शर्मा ने बैठक में भाग नहीं लिया। इस अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया में कांग्रेस को भी झटका लगा। कांग्रेस में बगावत में उतरे इन सात पार्षदों ने भाजपा का साथ देकर बोर्ड को गिराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। भाजपा खेमे में भी 12 में से दो पार्षद गायब रहे।
कांग्रेस को कमजोर नहीं होने दूंगा
नगर पालिका में मैरे विरुद्ध रखे गए अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद नगर पालिका के सभी पार्षदों का आभार प्रकट करता हूं। कांग्रेस की मजबूती के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा। शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने की जाएगी। पहले भी भेदभाव नहीं किया था और अब भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी मिलकर शहर के विकास में भागीदार बनेंगे।
कन्हैयालाल कराड, अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष केशवरायपाटन रिपोर्ट मांगेंगे तो भेजेंगे
नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध रखे गए अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले भाजपा के दो पार्षद बैठक से गायब रहने पर नगर भाजपा मंडल से जिला अध्यक्ष रिपोर्ट मांगेंगे तो रिपोर्ट भिजवा दी जाएगी, जो गायब रहे उनके विरुद्ध कार्यवाही जिला संगठन ही कर सकता है।
गौरव मालिक, नगर भाजपा, अध्यक्ष
कार्यवाही के लिए प्रदेश अध्यक्ष को लिखा जाएगा
नगर पालिका में कांग्रेस बोर्ड के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले सात कांग्रेस पार्षदों को विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को लिखा जाएगा। वहां से जो दिशा निर्देश मिलेंगे उस आधार पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सीएल प्रेमी,विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष बूंदी
Published on:
12 Mar 2024 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
