6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आबकारी विभाग के वृत निरीक्षक कार्यालय को मिला नया भवन

आबकारी विभाग के नैनवां वृत निरीक्षक को नया भवन मिल गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने भवन का निर्माण कराकर आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया। पुराना भवन क्षतिग्रस्त हो जाने से वृत निरीक्षक के कार्यालय के लिए आबकारी विभाग ने 79 लाख 24 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर पुराने भवन के स्थान पर ही नया भवन निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराई थी।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 02, 2021

आबकारी विभाग के वृत निरीक्षक कार्यालय को मिला नया भवन

आबकारी विभाग के वृत निरीक्षक कार्यालय को मिला नया भवन

आबकारी विभाग के वृत निरीक्षक कार्यालय को मिला नया भवन
नैनवां. आबकारी विभाग के नैनवां वृत निरीक्षक को नया भवन मिल गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने भवन का निर्माण कराकर आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया। पुराना भवन क्षतिग्रस्त हो जाने से वृत निरीक्षक के कार्यालय के लिए आबकारी विभाग ने 79 लाख 24 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर पुराने भवन के स्थान पर ही नया भवन निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराई थी। निर्माण विभाग ने पुराना भवन ध्वस्त कर 26 अगस्त 2019 को नया भवन निर्माण का कार्य शुरू करवाया था। भवन का निर्माण पूरा कराकर विभाग के सुपुर्द कर दिया। सार्वजनिक निमाण विभाग केे अधिशासी अभियंता बीएस कालोडिय़ा ने बताया कि स्वीकृत राशि में से 25 सौ वर्गगज में 51 लाख रुपए की राशि से भवन निर्माण पूरा हो गया। 51 लाख मेें से निर्माण पर 42 लाख 46 हजार रुपए व शेष राशि बिजली व अन्य सामानों की फिटिंग पर खर्च हुई है।
शेष रही राशि से दूसरी मंजिल पर भी होगा निर्माण
अधिशासी अभियंता ने बताया कि आबकारी विभाग ने भवन निर्माण के लिए निर्माण विभाग को उपलब्ध कराई राशि में से 51 लाख रुपए की राशि ही खर्च होने से अभी लगभग 28 लाख रुपए की राशि बकाया है। बकाया राशि से कार्यालय के ऊपर ही दूसरी मंजिल का भी निर्माण करवाया जाएगा। आबकारी विभाग ने शेष राशि से दूसरी मंजिल का भी निर्माण कराने का अनुशंसा पत्र भेज दिया है।