7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं

पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाओं व अभय कमांड सेंटर व डायल-100 की कार्यप्रणाली को देखा।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Dec 18, 2020

पुलिस नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं

पुलिस नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं

पुलिस नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं
आमजन कर सकते है व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत
बूंदी. पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाओं व अभय कमांड सेंटर व डायल-100 की कार्यप्रणाली को देखा।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी को सिगमा चेतक गश्ती दल को मुस्तैद रखने व पुलिसिंग को ओर प्रभावी बनाने तथा जनता को समय पर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आमजन से मिल रही शिकायतों को देखते हुए बूंदी शहर में 3 महिला सिग्मा संचालित कर शिकायत का निस्तारण किया जा रहा। शहर से बाहर की मिल रही शिकायतों के लिए हाई-वे पर 3 मोबाइल टीम व संबंधित थाने से समस्या को दूर कराया जा रहा। पुलिस अधिकारियों व जाप्ते को सोशल मीडिया से मिलने वाली शिकायतों के संबंध में एक सेल का गठन किया गया। इसके लिए सेल प्रभारी उप निरीक्षक समजिदा बानू को शिकायत के निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए।
यातायात प्रभारी कौशल्या गालव व पुलिस नियंत्रण कक्ष प्रभारी फारुख हुसैन को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। आमजन अपनी शिकायत पुलिस नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नम्बर 0747-2443901, 2444177 व व्हाट्सएप नम्बर 87648 -62310 पर कर सकते हैं।