11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री आवास योजना की कराओ जांच, किया प्रदर्शन

जैतपुर तलवास सडक़ मार्ग पर स्थित धुंधलेश्वर महादेव के स्थान से बुधवार रात को चोर दो दानपेटियां चुराकर ले गए।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रधानमंत्री आवास योजना की कराओ जांच, किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री आवास योजना की कराओ जांच, किया प्रदर्शन

देई. जैतपुर तलवास सडक़ मार्ग पर स्थित धुंधलेश्वर महादेव के स्थान से बुधवार रात को चोर दो दानपेटियां चुराकर ले गए। सूचना पर देई थानाधिकारी शंकरलाल गुर्जर पुलिस जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। दोनों दानपेटियां कमरे में रखी हुई थी। चोरों ने कमरे के गेट की सांकळ को चौड़ी कर अंदर से दानपेटियों को उठाकर लिया। सुबह मंदिर पुजारी धनराज नाथ सेवा पूजा करने पहुंचा तो स्थिति देखने के बाद ग्रामीणों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस को रिपोर्ट सौंपी गई। दोनों दानपेटियों में करीब चालीस हजार रुपए की राशि होने का अनुमान है। इधर चोरी के बाद ग्रामीण ओमप्रकाश शर्मा, छोटूलाल शर्मा, नीरज शर्मा, हरिमोहन गुर्जर आदि ने चोरी की वारदात का खुलासा कर कार्रवाई की मांग की है।
विद्यालय से नकदी व खिलौने चुराए
केशवरायपाटन. राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ला में बुधवार रात को चोर ताला तोडकऱ नकदी और खिलौने चुरा कर ले गए। विद्यालय प्रधानाध्यापिका गीता बाई विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि रात के समय अज्ञात लोग चारदीवारी फांद कर विद्यालय में घुस गए। विद्यालय के चारों कमरों के ताले तोडकऱ तलाशी ली। एक कमरे में रखी अक्षय पेटिका से 1 हजार 500 रुपए व कमरे में रखे बच्चों के खिलौने चुरा ले गए।