6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : निजी प्लांट में कार्यरत मजदूर की सन्दिग्धावस्था मौत, पुलिस जांच में जुटी

शहर के बायपास स्थित निजी प्लांट में कार्यरत मजदूर की सोमवार रात्रि को सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Google source verification

कापरेन. शहर के बायपास स्थित निजी प्लांट में कार्यरत मजदूर की सोमवार रात्रि को सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।एएसआई शक्ति सिंह ने बताया कि मृतक सुदीप कुमार हरिजन (22)पुत्र राजेन्द्र राम निवासी करहरी सुघरी,थाना गोविंद पुर,जिला नवादा बिहार का रहने वाला है जो प्लांट मे करीब डेढ़ साल से स्टाफ के लिए खाना बनाने का काम करता है।

सोमवार रात्रि को भी स्टाफ को खाना बनाकर खिलाने के बाद स्वयं भी खाना खाकर रात को दस बजे करीब केंटीन में ही अपने साथी मजदूर राहुल के साथ सो गया था। मंगलवार को सुबह स्टाफ ने चाय नाश्ते के लिए स्टाफ केंटीन पहुचा और दोनों को उठाया तो राहुल उठ गया लेकिन सुदीप कुमार नही उठा। देखा तो उसके मुह से झाग आ रहे थे। हलचल नही होने पर कापरेन अस्पताल पहुचाया और पुलिस को सूचना दी गई। सुच6के बाद अस्पताल पहुँच कर मृतक की जानकारी ली गई और प्लांट के अधिकारी एवं कर्मचारियों से बात कर मृतक के बारे में जानकारी ली गई। रिपोर्ट मिलने पर परिजनों को सूचना दी गई और चिकित्सक से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। एएसआई ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर के असर से मौत होना लग रहा है। मृतक के मुह से झाग आ रहे थे और मुह के निचले होट पर सांप के काटने जैसे निशान लग रहे हैं। जिससे साँप के काटने से3 मौत होने की आशंका हैं । पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।