8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नटावा व सथूर की पहाड़ियों में गूंज रहे अवैध खनन के धमाके

क्षेत्र के नटावा व सथूर की पहाड़ियों में अवैध खनन जारी है। इस मामले को लेकर दोनों गांवों के ग्रामीण कई बार जिला कलक्टर, वन विभाग एवं खनिज विभाग के अभियंताओं को शिकायत भी कर चुके है, लेकिन अवैध खनन बदस्तुर जारी है।
2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 18, 2024

नटावा व सथूर की पहाड़ियों में गूंज रहे अवैध खनन के धमाके

नटावा व सथूर की पहाड़ियों में गूंज रहे अवैध खनन के धमाके

नटावा व सथूर की पहाड़ियों में गूंज रहे अवैध खनन के धमाके
बूंदी. क्षेत्र के नटावा व सथूर की पहाड़ियों में अवैध खनन जारी है। इस मामले को लेकर दोनों गांवों के ग्रामीण कई बार जिला कलक्टर, वन विभाग एवं खनिज विभाग के अभियंताओं को शिकायत भी कर चुके है, लेकिन अवैध खनन बदस्तुर जारी है। वहीं नटावा में पहाड़ी के अलावा पास सिवायचक भूमि पर भी खनन किया जा रहा है, जबकि अवैध खनन, लीज की एनओसी पर रोक लगी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों स्थानों पर हो रहे अवैध खनन को लेकर किए जा रहे ब्लाटिंग की आवाज गांव तक सुनाई देती है। एवं ट्रकों व डंपरों का परिवहन राजमार्ग तक वन क्षेत्र से होता है। क्षेत्रीय वन अधिकारी को पूर्व में इस बाबत शिकायत देने पर करीब दो माह पूर्व खाई भी खुदवाई गई थी, जो दूसरे दिन ही खनन कर्ताओं द्वारा मिट्टी से भर दी गई। ओवरलोड खनन से दोनों गांवों की सडक़ें क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं इस बारे में क्षेत्रीय वन अधिकारी से सम्पर्क करने पर उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

अभियान में भी नहीं थमा
ग्रामीणों ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से विगत दिनों 15 दिवसीय अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया था, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों व खनिज विभाग के अभियंताओं की अनदेखी के चलते यहां खनन बेरोकटोक जारी रहा।

कोटा तक हो रहा परिवहन
नटावा की खानों में हो रहे खनन के पत्थर का कोटा की ओर परिवहन किया जा रहा है। वहीं खनिज विभाग के अधिकारी इन दिनों चैक पोस्ट में व्यस्त होने के कारण कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है।

सथूर व नटावा में अवैध खनन होने की कई शिकायतें मिल चुकी है। भौतिक सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कुलदीप सिंह, उपखण्ड अधिकारी, हिण्डोली

पूर्व में शिकायत मिलने पर कार्रवाई करवाई गई थी। वन क्षेत्र में खनन व परिवहन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
ओपी जांगिड़, जिला वन अधिकारी, बूंदी