5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

सड़क निर्माण में लापरवाही, पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, पेयजल सप्लाई बाधित-video

नरोली चौराहा के पास स्टेट हाइवे 115 सड़क निर्माण कार्य के दौरान संवेदक के कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Oct 18, 2023

सड़क निर्माण में लापरवाही, पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, पेयजल सप्लाई बाधित-video
डाबी. नरोली चौराहा के पास स्टेट हाइवे 115 सड़क निर्माण कार्य के दौरान संवेदक के कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी।

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। पेयजल सप्लाई बाधित होने के कारण बरड़ क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन स्वा. अभि. विभाग परियोजना के सहायक अभियंता पार्थ सक्सैना ने बताया कि चम्बल पेयजल परियोजना की मुख्य 350 एमएम डीआई की राइजिंग पाइप लाइन को सडक़ निर्माण कार्य के दौरान नरोली चौराहा के पास 3 जगह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पाइप लाइन की एलाइनमेंट को देखे बिना ही खुदाई का कार्य शुरू करवा दिया। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण डाबी, बुधपुरा, धनेश्वर, लाम्बाखोह सहित 35 गांवों व 25 ढाणियों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने पाइप लाइन को रिपेयर करना शुरू कर दिया। रिपेयरिंग कार्य पूर्ण होते ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।